यूथ कांग्रेस ने केरल के राज्य कार्यकारी सदस्य को किया निलंबित, महिला ने उत्पीड़न का लगाया था आरोप
कोच्चि, 07 जुलाई। युवा कांग्रेस ने केरल के राज्य कार्यकारी सदस्य विवेक एच नायर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। नायर पर एक बैठक के दौरान "कार्यकर्ताओं के साथ अनियंत्रित व्यवहार" करने के आरोप में निलंबित किया गया है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के कार्यकारी सदस्य विवेक एच नायर को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया है।

केरल के पलक्कड़ में तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर के दौरान एक महिला नेता ने विवेक नायर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। पार्टी को लिखे एक पत्र में उसने आरोप लगाया कि राज्य के कार्यकारी सदस्य ने शराब के नशे में उसका यौन शोषण करने की कोशिश की।
जिसके बाद गुरुवार को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नेतृत्व ने नायर को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। हालांकि एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि निलंबन की बार-बार चेतावनी के बावजूद अनुशासनात्मक दिशानिर्देशों का उल्लंघन उसने किया।
युवा कांग्रेस ने निलंबित करते हुए अपने बयान में कहा
पलक्कड़ में हाल ही में आयोजित युवा चिंतन शिविर में एक राज्य उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के प्रति आपका अनियंत्रित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए आपको भारतीय युवा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications