Youth Congress Adani Hindenburg मामले में सड़क पर उतरी, प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
अरबपति उद्योगपति अडाणी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। संसद से सड़क तक विपक्षी पार्टियां संयुक्त संसदीय समिति से इस मामले की जांच की डिमांड कर रही हैं। अब यूथ कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।

Youth Congress Adani Hindenburg मामले में सड़क पर उतर गई है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रोटेस्ट कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की अगुवाई में जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
अडाणी ग्रुप से जुड़ी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और कथित तौर पर निवेश संबंधी प्राधिकरणों और अधिकारियों को अंधेरे में रखने का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे नेता वित्तीय अनियमितता के आरोप लगा रहे हैं। शेयर बाजार में कथित धांधलेबाजी के आरोप के साथ अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
क्या है अडाणी का पूरा मामला
बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर वित्तीय जानकारी छिपाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी ने गलत तरीके से अपनी कंपनियों के मूल्य दिखाए जिससे नियमों की अनदेखी हुई। पहले अडाणी ग्रुप के सीएफओ और बाद में खुद अडाणी ने भी निवेशकों को ग्रुप के प्रति भरोसा दिलाने का प्रयास किया, लेकिन शेयर मार्केट में अडाणी की कंपनियों के शेयर प्राइस में गिरावट जारी रहने के कारण इन्वेस्टर्स के बीच चिंता का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications