EX गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
अगरतला। पूर्व प्रेमिका की नग्न तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले त्रिपुरा के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने युवक का रिश्ता ठुकरा दिया था। पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने युवक को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कोलकाता की सीआईडी टीम ने त्रिपुरा पुलिस की सहायता से पश्चिम त्रिपुरा के खोवई निवासी अरूप देब को गिरफ्तार किया और उसे शनिवार को कोलकाता लाया गया।"

युवती के परिवार ने पहले पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि युवती की ओर से रिश्ता ठुकरा दिए जाने के बाद देब ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की थीं। त्रिपुरा के पुलिस अधिकारी ने बताया, "देब ने अपराध कबूल कर लिया है। उसने सीआईडी अधिकारियों को बताया कि युवती के परिवार वालों ने उसके परिवार वालों को फोन पर अपमानजनक बातें कही, इसलिए उसने प्रतिशोध लेने के लिए ऐसा किया।"












Click it and Unblock the Notifications