'पोतो बण्ग्यो कलक्टर, बहुत बढ़िया नौकरी मिली' UPSC में तन्मय की सफलता पर 80 वर्षीय दादी का इंटरव्यू
Tanmay Meghwal Barmer Rajasthan: 'आज बहुत खुश हूं। यूपीएससी के होवे है? मनै कोणी बेरो। बस इत्तो जाणूं है के पोतो कलक्टर बणग्यो। बहुत बढ़िया नौकरी मिली है।' 22 अप्रैल 2025 को जारी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 रिजल्ट के बाद जब 80 साल की एक दादी से पोते की सक्सेस स्टोरी शेयर की तो उन्होंने चंद शब्दों में खुशी, गर्व और ख्वाब हकीकत में बदलने की पूरी कहानी एक साथ कह डाली।
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव ढूंढ़ा बादरा की टिडी देवी की, जिनके पोते तन्मय मेघवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है। वनइंडिया हिंदी से बातचीत में तन्मय मेघवाल की दादी ने पोते की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। बोलीं कि पोते के पास होने पर उन्हें भी खूब बधाई मिल रही है।

यूपीएएसी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया लेवल पर 832वीं रैंक हासिल करने वाले तन्मय मेघवाल तन्मय मेघवाल (मसुरिया) के पिता डॉ. भंवरलाल मसुरिया ने भी वनइंडिया हिंदी से बातचीत की। डॉ. मसुरिया ने बताया कि उनके बेटे तन्मय ने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक की है।

UPSC में तन्मय के 4 प्रयास
डॉ. भंवरलाल मसुरिया बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में पीएमओ पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने बताया कि तन्मय से पहले प्रयास में प्री भी पास नहीं हुई। दूसरे प्रयास में इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाया और तीसरे प्रयास में प्री, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तो दिया, मगर एक नंबर से मैरिट में जगह नहीं बना पाया।

दिल्ली आईआईटी के बाद यूपीएससी की तैयारी
यूपीएससी 2024 के टॉप 1009 उम्मीदवारों में जगह बनान वाले तन्मय मेघवाल ने दसवीं तक की पढ़ाई बाड़मेर से की। फिर जोधपुर से 12वीं पास की और उसके बाद साल 2016 में दिल्ली आईआईटी से सिविल इंजीनियिरिंग से बीटके किया। बीटेक करने के बाद दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की।

तन्मय मेघवाल की दो बहनें डॉक्टर
तन्मय की दादी टिडी देवी भले ही खुद अनपढ़ हैं, मगर पोते की कामयाबी पर फूले नहीं समज्ञ रही हैं। यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद दादी ने माल्यार्पण कर पोते का स्वागत भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, तन्मय की दो बहनें नेहा व निकिता डॉक्टर हैं।

बाड़मेर से इन्होंने भी पास की यूपीएससी
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान के बाड़मेर से तन्मय मेघवाल के अलावा कई उम्मीदवारों ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है। इनमें सुखराम भूंकर की 448वी रैंक, खेतदान की 649वी रैंक, पूरन प्रकाश की 937वीं रैंक और लोकेंद्र कुमार ने 954वी रैंक का नाम शामिल है। वहीं, यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया लेवल पर नंबर एक रैंक हासिल की है।
यह भी पढ़ें- Ankita Kanti ने हिंदी मीडियम से निकाला UPSC, सिक्योरिटी गार्ड की Topper बेटी की सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बीच कामयाबी की चर्चा, J&K व लद्दाख से 15 ने क्रैक की UPSC, टॉपर इरम चौधरी कौन
यह भी पढ़ें- सुखराम भुंकर: UPSC की घोषणा से पहले इनके चेहरे की मुस्कान ने कैसे बता दिया था रिजल्ट? देखें वायरल VIDEO
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications