Young India-National Herald Case: सोनिया गांधी और ऑस्कर फर्नांडीस ने भी हाईकोर्ट में दायर की याचिका
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के बाद सोनिया गांधी और ऑस्कर फर्नांडीस ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें इनकम टैक्स विभाग के नोटिस को चुनौती दी गई है। आपको बता दें कि इस मामले में सबसे पहले राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

राहुल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पहले हो चुकी है और मंगलवार को फिर इन सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें नेशनल हेराल्ड और यंग इंडियन के टैक्स मूल्यांकन की दोबारा जांच करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications