Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान: बहन से खुद करना चाहता था शादी, इनकार किया तो गोली मारकर की हत्या

पिता की मौत के बाद हिना के लिए सब कुछ थोड़ा आसान रहता लेकिन एक झगड़े के बाद उसके भाई की हत्या कर दी गई जिससे उस पर और बोझ बढ़ गया था।

लाहौर। पाकिस्तान में एक एनजीओ में काम करने वाली युवकी को उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी। आरोप है कि हिना शाहनवाज की हत्या उसके काम से नाराज होकर की गई है। हिना की हत्या से पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखने को मिला है। उधर, मामले की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर हिना ही हत्या की है।

पाकिस्तान: शादी से इनकार किया तो गोली मारकर की बहन की हत्या

पुलिस ने गुरुवार को हत्या के मामले में आरोपी महबूब के पिता और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, हत्या रविवार को हुई है। 27 वर्षीय हिना अपने परिवार का पेट भरने वाली इकलौती सदस्य थी। उसने दर्शनशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। उसके पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे जब उसने पढ़ाई के आखिरी साल में नौकरी करना शुरू किया था। हालांकि कुछ महीनों बाद उसके पिता की मौत हो गई। READ ALSO: रेप के 9 साल बाद लिखी प्रेमी को चिट्ठी, जवाब पढ़कर आ गए आंसू

पिता की मौत के बाद हिना के लिए सब कुछ थोड़ा आसान रहता लेकिन एक झगड़े के बाद उसके भाई की हत्या कर दी गई जिससे उस पर और बोझ बढ़ गया था। भाई की पत्नी और बच्चों की देखभाल भी वह करती थी। हालात सही होते लेकिन उसी समय हिना की बहन के पति ने आत्महत्या कर ली। इससे उसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, हिना की हत्या के पीछे उसका काम तो एक वजह बना ही, साथ ही आरोपी ने हिना से शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन जब उम्मीद नहीं दिखी तो उसने गोली मारकर उसकी हत्या दी। READ ALSO: सो रही युवती से दो बार रेप और हत्या के बाद लाश से की दरिंदगी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+