Shocking: फिल्म 'Saaho' का Poster लगाते हुए प्रभास के फैन की हुई मौत
हैदराबाद। 'बाहुबली' फेम प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज है, खासकर साउथ में, इसलिए 30 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म के पोस्टर्स और होर्डिंग से इस वक्त चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद की गलियां भरी हुई हैं, लोगों ने यहां फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए एडवांस बुकिंग कर रखी है, तो वहीं इसी बीच एक दुखद खबर भी है, लोकल चैनल के मुताबिक फिल्म के बैनर को थियेटर पर लगाने के दौरान प्रभास के एक फैन की मौत हो गई है।

'बाहुबली' प्रभास के फैन की मौत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेलंगाना स्थित महबूबनगर का रहने वाला प्रभास का फैन लोकल थियेटर पर 'साहो' के बैनर और पोस्टर्स लगा रहा था, इस बीच थिएटर बिल्डिंग से बोर्ड पर बैनर लगाने के दौरान एक इलेक्ट्रिक वायर के संपर्क में आने और करंट लगने की वजह से वो बिल्डिंग से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, फिलहाल प्रभास अपने फैन की मौत से अंजान हैं, फैन का नाम वेंकटेश नायक बताया जा रहा है।

'साहो' UAE में रिलीज हो गई है...
प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' UAE में रिलीज हो गई है। भारत में ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। दुबई और यूएई से साउथ सुपरस्टार प्रभास की साहो को सीधे तौर पर सुपरहिट करार दे दिया गया है। 350 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है।

देशभर में 10 हजार स्क्रीन्स
सुजीत के निर्देशन में बनें इस एक्शन ड्रामा 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं, फिल्म को वामसी कृष्ण रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है, फिल्म को देशभर में 10 हजार स्क्रीन्स मिली हैं।

ये प्रभास की पहली हिंदी फिल्म
प्रभास की लोकप्रियता को देखते हुए इसे तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज किया जा रहा है। ये प्रभास की पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म के एक्शन सीन पर करोड़ों का खर्च किया गया है। साउथ से साहो की सबसे ज्यादा कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॅाफ और महेश मांजरेकर अहम किरदार निभा रहे हैं।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications