500 रुपए दीजिये, फिर सिपाही क्या दारोगा भी ठोगेगा सलाम

पटना (मुकुंद सिंह)। जी हां अगर आपकी जेब में 500 रुपए हैं और आप एक एम्बेसडर या कोई बड़ी गाड़ी का इंतजाम कर लेते हैं, तो सिपाही क्या बिहार में तैनात दारोगा भी आपको सलाम ठोगेगा, जब आप किसी रास्ते से गुजरेंगे। और हां, हमने तो महज एक मजाकिया हेडलाइन बनायी है, लेकिन अगर इस आईडिया पर आतंकवादियों ने अमल कर लिया, तो तमाम अखबार गमगीन सुर्ख़ियों से पट जायेंगे!

पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने किया नाबालिग लड़की का अपहरण

Police

पठान कोट के एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादी केवल सैनिकों की वर्दी में आये, जिसकी वजह से कोई समझ नहीं सका और वे कामयाब हो गये। ठीक उसी तरह अगर कोई अपनी कार में लाल या नीली बत्ती लगाकर बिहार के किसी भी स्थान पर जाये, तो पुलिस उसे रोकने के बजाये सलाम ठोकती है। लेकिन लाल और नीली बत्त‍ियों का रसूख मात्र 500 रुपए में पाया जा सकता है।

पटना की एग्जीबिशन रोड पर 500 रूपए में हूटर के साथ ये बत्त‍ियां बिकती हैं। अगर आपको याद हो तो पठान कोट में आंतकियों ने लाल बत्ती की गाड़ी से ही हमला किया था। तब यह सवाल उठा था कि आखिर आंतकियों के पास लाल बत्ती की गाड़ी कहा से आई? इस घटना से सबब लेते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने पुलिस और प्रशासन को गैर कानूनी ढंग से लाल-निली बत्ती लगाने वालो से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए थे।

पढ़ें- बिहार की महत्वपूर्ण खबरें

ऐसे निर्देश बिहार में भी जारी हुए, लेकिन यहां अब भी बत्तियां मिलती हैं। पटना में खुलेयाम लाल-निली बत्ती बेची जा रही हैं, जिसे कोई भी बड़ी आसानी से खरीदकर वीआईपी बन सकता है। लाल-निली बत्ती बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि हमें तो बेचने से मतलब है। अब खरीदने वाला समझे कि उसे क्यों और किस गाड़ी मे लगाना है।

आपको बताते चले कि लाल-निली बत्ती को सख्त कानून बने हैं। लाल-निली बत्ती लगी गाड़ी के उपयोग की इजाजत गिने-चुनें वीआईपी को ही है। इसके अलाव अगर कोई ऐसी बत्ती अपनी सरकारी या निजी गाड़ी मे लगाता है, तो उसे जुर्माना और जेल के साथ गाड़ी जब्त करने का भी प्रवधान है।

हमने जब इस पर पटना के डिविजनल कमिश्नर आंनद किशोर से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि लाल-निली बत्तीपर कानून सख्त है। पठानकोट की घटना के बाद हम काफी सावधानी बरत रहे हैं। इन्हें बेचने का मामला भी काफी चिंताजनक है। इस मामले मे नियमानुसार क्या हो सकता है। इसकी जाचं की जाएगी और इसकी बिक्री को रोका जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+