सही तरीके से सांस लेकर Covid-19 को हराने में मिल सकती है मदद, जानिए क्या है सही तरीका?
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में करीब 94 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी प्राणघातक नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय अमल में लाए जा रहे हैं, जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क और सैनिटाइजर के बार-बार इस्तेमाल प्रमुख है, लेकिन यह पहली बार है जब किसी फार्माकोलॉजिस्ट ने सही तरीके से सांस लेकर महामारी को हराने का दावा किया गया है।

गौरतलब है कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं, जैसे हजारों सवालों से जुड़े सुझावों की सामग्री इंटरनेट पर थोक के भाव में मौजूद हैं। इनमें संक्रमण से बचाव के लिए कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए जीवनशैली में भी कुछ बदलाव की जरूरत पर भी बल दिया गया हैं, लेकिन नोबेल पुरस्कार विजेता फार्माकोलॉजिस्ट लुईस जे इग्नारो का दावा कि अगर सही तरीके से सांस लिया जाए तो कोविड-19 को हराने में मदद मिल सकती है।

नाक से सांस लेते हैं और अपने मुंह से सांस को बाहर निकालते हैं तो
द कन्वर्सेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपनी नाक से सांस लेता है और अपने मुंह से सांस को बाहर निकलता है तो यह उनके शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होगा।

अध्ययन में कहा गया है कि सांस लेने का यह तरीका अधिक फायदेमंद है
वर्ष 1998 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine) में नोबेल पुरस्कार पाने वाले लुईस जे इग्नारो द्वारा लिखित अध्ययन में कहा गया है कि सांस लेने का यह तरीका अधिक फायदेमंद है, क्योंकि नेजल कैविटी (Nasal Cavities) कुछ नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करती है और ये मोलेक्यूल फेफड़ों के जरिए रक्त प्रवाह को बढ़ाकर खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है।

नाक से सांस लेने से नाइट्रिक ऑक्साइड सीधे फेफड़ों में पहुंचता है
उनके मुताबिक जब कोई अपनी नाक से सांस ले रहा होता है तो नाइट्रिक ऑक्साइड सीधे उनके फेफड़ों में पहुंच जाता है। इससे फेफड़ों में कोरोना वायरस की प्रतिकृति अवरुद्ध हो जाती है। इसके अलावा खून में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा से व्यक्ति तरोजाता महसूस कर सकता है। मानव शरीर लगातार नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करता है, जो हमारे शरीर की नसों, धमनियों खासकर फेफड़ों में एंडोथेलियम (Endothelium) के निर्माण में मदद करता है।

सही तरीके से सांस लेने पर शरीर के अन्य अंगों में खून का प्रवाह बढ़ता है
उनका कहना है कि एंडोथेलियम धमनियों की मांसपेशियों को चिकना करने में भी मदद करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को रोकने में मदद करता है। उन्होंने आगे कहा कि सही तरीके से सांस लेने पर शरीर के अन्य अंगों में खून का प्रवाह बढ़ता है, इसके अलावा नाइट्रिक ऑक्साइड सामान्य धमनियों में खून के थक्कों को रोकने में भी मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications