यूपी में भंग होंगे शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड, योगी सरकार का फैसला

यूपी के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने गुरुवार को बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों वक्फ बोर्ड को भंग करने की मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली।उत्तरप्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड को भंग किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है और भंग करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

यूपी में भंग होंगे शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड, योगी सरकार का फैसला

यूपी के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने गुरुवार को बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों वक्फ बोर्ड को भंग करने की मंजूरी दे दी है। तमाम कानूनी पहलूओं को देखने के बाद बोर्ड को भंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दें कि शिया वक्फ बोर्ड और सुन्नी वक्फ बोर्ड में वक्फ संपत्तियों की बंदरबांट के गंभीर आरोप लगे हैं। वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किए गए जांच में तरह की अनियमितताएं सामने आई थीं।

शिया वक्फ बोर्ड पर लगे आरोपों की जांच में बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष वसीम रिजवी की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। इतना ही नहीं इससे पहले अखिलेश सरकार में वक्फ मंत्री रहे आजम खान की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी। शिया और सुन्नी बोर्ड को लेकर वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया की अलग-अलग तैयार रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों बोर्ड को भंग करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+