श्रम कानून में छूट देने पर घिरी योगी सरकार, प्रियंका बोलीं मजदूर देश निर्माता हैं, आपके बंधक नहीं

लखनऊ। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश मेंआर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और विभिन्न श्रम कानूनों से राज्य के उद्योगों को छूट देने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। यूपी की योगी सरकार के फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसका विरोध किया हैं।

priyanka
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, '' यूपी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आप मजदूरों की मदद करने के लिए तैयार नहीं हो। आप उनके परिवार को कोई सुरक्षा कवच नहीं दे रहे। अब आप उनके अधिकारों को कुचलने के लिए कानून बना रहे हो। मजदूर देश निर्माता हैं, आपके बंधक नहीं हैं।
priyanka

बता दें लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और विभिन्न श्रम कानूनों से राज्य के उद्योगों को छूट देने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। यह छूट तीन साल के लिए प्रभावी होगी। इस अध्यादेश के चलते कंपनियां कभी भी किसी को नियुक्त कर सकती हैं और कभी की किसी को हटा सकती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में कैबिनेट ने इसे मंजूरी देने दी।

priyanka
बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मजदूर लाए गए इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है था कि ''हमने रायबरेली व अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची मांगी है, जिससे हम टिकट के पैसे उन्हें दे सकें। यहां के लिए दो सहायता नंबर भी हैं, जिन पर टिकट की फोटो, पता भेजने से कांग्रेस आपका रेल भाड़ा अदा करेगी।'' मालूम हो कि केन्‍द्र सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए मजदूर स्‍पेशल ट्रेन चलाई थी और कुछ किराया निर्धारित किया था जिस पर कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी ने मजदूरों की यात्रा के टिकट का खर्च कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए जाने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+