गृह शुद्धिकरण के बाद योगी करेंगे मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश, 11 लीटर दूध से होगा रुद्राभिषेक
योग साधना वाले आदित्यनाथ के सीएम आवास में प्रवेश करने से पहले उस आवास का शुद्दिकरण किया जाएगा।
लखनऊ। माथे पर तिलक लगाने वाले और गेरूआ वस्त्र पहनने वाले गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ आज सीएम आवास में प्रवेश करेंगे।
बेहद ही सादा जीवन जीने वाले योगी को कवल प्रभु साधना, जनसेवा और योग साधना में ही आकर्षण दिखता है।

गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ
लेकिन वो अब केवल एक महंत नहीं हैं बल्कि वो 403 विधानसभा सीट वाले यूपी राज्य के सीएम हैं जिसके लिए उन्हें सीएम आवास आना होगा और ऐसा शायद पहली बार होगा जब योगी अपने मठ छोड़कर सीएम आवास में रहेंगे।

11 लीटर कच्चे दूध से होगा रुद्राभिषेक
लेकिन योग साधना वाले आदित्यनाथ के सीएम आवास में प्रवेश करने से पहले उस आवास का शुद्दिकरण किया जाएगा इसलिए मीडिया सूत्रों के मुताबिक बाल पुरोहितों का दल रविवार रात गोरखपुर से 11 लीटर कच्चे दूध का केन लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गया है।

योगी के काम में कोई बाधा ना आए
कहा जा रहा है आवास के शुद्धिकरण के साथ-साथ वहां रुद्राभिषेक और हवन-पूजन भी होगा जिससे योगी के काम में कोई बाधा ना आए और वो अपना काम सुचारू रूप से कर सकें।

पूजन-पाठ और रुद्राभिषेक
जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबिक आज सुबह 4 बजे से 8.30 की बीच पूजन का मुहूर्त था और उसके बाद सारे पुरोहित मिलकर शुद्धिकरण. रुद्राभिषेक और हवन करेंगे जिसके बाद ही योगी आदित्यनाथ अपने नए आवास में प्रवेश करेंगे।

योगी आदित्यनाथ यूपी के 21वें सीएम
गौरतलब है कि रविवार को योगी आदित्यनाथ के साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है, इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित हुए। योगी आदित्यनाथ यूपी के 21वें सीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications