राजस्थान में भी बढ़ी योगी आदित्यनाथ की डिमांड, ये है असली 'वजह'

Recommended Video

    Rajasthan Elections 2018 : Yogi Adityanath की बूटी BJP के लिए अमृत, जाने कैसे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उनके आक्रामक भाषणों के कारण राजस्थान के अधिकांश बीजेपी उम्मीदवारों के बीच योगी आदित्यनाथ की रैली की डिमांड काफी बढ़ गई है। खबर है कि सीएम वसुंधरा राजे भी चाहती हैं कि योगी आदित्यनाथ राज्य में अधिक से अधिक रैलियां और सभाएं करें।

    योगी आदित्यनाथ की राजस्थान में भी भारी डिमांड

    योगी आदित्यनाथ की राजस्थान में भी भारी डिमांड

    जिस प्रकार से योगी आदित्यनाथ को समर्थन मिल रहा है, कांग्रेस के लिए ये मुश्किल बढ़ने की बात हो सकती है। यूपी सीएम की रैलियां राजस्थान चुनाव में बीजेपी के लिए फायदे का सौदा साबित होती दिखाई दे रही हैं। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में वे लगातार सभाएं कर रहे हैं। बीजेपी की चुनावी रणनीति बनाने वाले भी योगी आदित्यनाथ की बढ़ती डिमांड देखकर अधिक से अधिक रैलियां आयोजित कराना चाहते हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ दिन में सभाओं को संबोधित करने के बाद लखनऊ वापस लौट जाते हैं।

    नाथ पंथ से जुड़े लोगों का राजस्थान में जमावड़ा

    नाथ पंथ से जुड़े लोगों का राजस्थान में जमावड़ा

    सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ के अनुयायी आसपास के राज्यों से राजस्थान पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में उनके अनुयायी अलवर और भरतपुर पहुंच चुके हैं। बीजेपी ने वादा किया है कि गुरु गोरखनाथ की जीवनी को राजस्थान के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, इससे नाथ पंथ के लोगों का बीजेपी की तरफ झुकाव बढ़ेगा। साथ ही ये भी वादा किया गया है कि नाथ पंथ के प्राचीन योग विद्या को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

    कई उम्मीदवार चाहते हैं, और अधिक रैलियां करें योगी आदित्यनाथ

    कई उम्मीदवार चाहते हैं, और अधिक रैलियां करें योगी आदित्यनाथ

    बीजेपी के घोषणापत्र में वादा किया गया है कि गुरु गोरखनाथ के सम्मान में एक मेमोरियल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी। बीजेपी योगी आदित्यनाथ को ध्रुवीकरण के लिए इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है। उनकी अधिकांश रैलियां या तो मुस्लिमों की बड़ी आबादी वाले इलाकों में हो रही है या फिर नाथ पंथ बहुतायत वाले इलाकों में हो रही है। नाथ पंथ का विस्तार बीकानेर से लेकर बाड़मेर तक है। इसके अलावा वे कई जिलों में फैले हुए हैं। इन इलाकों में योगी आदित्यनाथ को भारी जनसमर्थन मिला है। नाथ पंथ से जुड़े लोग पश्चिमी राजस्थान में ठीक-ठाक संख्या में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संकल्प पत्र में नाथ पंथ से जुड़े स्थलों का जीर्णोद्धार करने का वादा भी बीजेपी ने किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+