Happy Birthday Yogi Adityanath: जानिए अजय मोहन बिष्ट कैसे बने योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूपी के मुखिया और गोरक्ष पीठ के मुख्य महंत योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। भगवा ब्रांड सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी के अलावा अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें बधाई दी है। भाजपा के कद्दावर नेता और कट्टर छवि वाले योगी आदित्यनाथ यूपी के तीसरे सबसे यंग सीएम हैं।

चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

मात्र 44 साल की उम्र में यूपी के 21वें मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

मात्र 44 साल की उम्र में यूपी के 21वें मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिभा से प्रभावित होकर, महंत अवैद्यनाथ ने अपनी राजनीतिक विरासत और मठ की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी, जिसे गोरखपुर के सांसद के रूप में आगे बढ़ाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मात्र 44 साल की उम्र में यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी, इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने 39 साल और सपा नेता अखिलेश यादव ने 38 साल की उम्र में सीएम की कुर्सी संभाली थी।

मूल रूप से उत्तराखंड के हैं योगी आदित्यनाथ

मूल रूप से उत्तराखंड के हैं योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ 26 वर्ष की अवस्था में 1998 में पहली बार गोरखपुर से सांसद चुने गए थे, जिसके बाद वो देश के सबसे युवा सांसद बने थे। सीएम योगी का असली नाम अजय मोहन बिष्ट है, उनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट और मां का नाम सावित्री देवी है, योगी के पिता एक फॉरेस्ट रेंजर थे, योगी सात भाई-बहन हैं।

महंत अवैद्यनाथ ने दिया योगी आदित्यनाथ नाम

महंत अवैद्यनाथ ने दिया योगी आदित्यनाथ नाम

योगी ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है, पढ़ाई के बाद वो गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए। मंहत ने दीक्षा देकर अजय को योगी आदित्यनाथ का नाम दिया। अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया तो योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

योगी आदित्यनाथ फिटनेस के प्रति भी काफी जागरूक रहते हैं

योगी आदित्यनाथ फिटनेस के प्रति भी काफी जागरूक रहते हैं

कट्टर छवि वाले योगी आदित्यनाथ फिटनेस के प्रति भी काफी जागरूक रहते हैं। उनकी एक नियमित दिनचर्या है, जिस पर जाड़ा, गर्मी या बरसात किसी भी चीज का असर नहीं पड़ता है। योगी आदित्यनाथ रोज सूरज उगने से पहले यानि सुबह तीन बजे जग जाते हैं। इसके बाद नहा-धोकर वे पूजा करते हैं, उनकी पूजा थोड़ी लंबी चलती है।

योगी आदित्यनाथ शाकाहारी हैं

योगी आदित्यनाथ शाकाहारी हैं

पूजा अर्चना के बाद योगी आदित्यानाथ गौशाला जाते हैं और गायों को चारा खिलाते हैं और उनके साथ थोड़ा वक्त व्यतीत करते हैं।अपने खाने में वे हल्का शाकाहारी भोजन लेते हैं इसके बाद योगी का जनता दरबार होता है। इसके बाद वो सरकारी काम-काज देखते हैं, रात 10 से 11 बजे के बीच योगी सोने चले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+