फिल्म सिटी पर संजय राउत के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार, पूछा- आखिर लोग परेशान क्यों हैं?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बनने जा रही नई फिल्म सिटी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी सिलसिले में दो दिन का महाराष्ट्र का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार सहित अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ के इस दौरे पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे पूछा क्या आप पश्चिम बंगाल औ दक्षिण भारत की फिल्म सिटी भी जाएंगे। यही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि कोई भी इंडस्ट्री महाराष्ट्र के बाहर नहीं जाएगी। अब इस पूरे मामले पर खुद योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है।

yogi

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यहां से कुछ ले जाने नहीं आए हैं। हम एक नई फिल्म सिटी तैयार कर रहे हैं। आखिर इससे कोई और चिंतित क्यों हो रहा है। हम लोगों को कुछ नया दे रहे हैं, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ से जब संजय राउत के बयान पर सवाल किया गया तो योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यहां से कुछ ले जाने के लिए नहीं आए हैं।

इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि मुंबई से फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना इतना आसान नहीं होगा। दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री भी बहुत बड़ी है, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी है। क्या योगी जी वहां का भी दौरा करेंगे और डायरेक्टर व कलाकारों से मुलाकात करेंगे या फिर वह ये सब सिर्फ मुंबई में ही करेंगे। बता दें कि अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा, भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में उनसे सार्थक विमर्श हुआ। अपने कार्य के प्रति उनकी समझ, लगन और रचनाधर्मिता युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है।

जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने मुंबई पहुंचकर फिल्मी सितारों से मुलाकात की उसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कोई जबरन यहां से बिजनेस लेकर जा नहीं सकता है। बता दें कि नोएडा में फिल्म सिटी की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही है। प्रशासन की ओर से फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का आवेदन 3 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+