ट्विटर पर भिड़े योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल, एक दूसरे को कहा- मानवताद्रोही और क्रूर निर्दयी

नई दिल्ली, 8 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब दिया है। पीएम मोदी के भाषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ट्विटर पर भिड़ गए हैं। सोमवार देर रात दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए हैं। जिसमें मानवताद्रोही और क्रूर निर्दयी जैसे शब्द दोनों ने एक-दूसरे को कहे हैं।

 coronavirus

क्या कहा पीएम ने जिस पर शुरू हुआ विवाद

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में अपने भाषण में कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा, कोविड में दिल्ली की सरकार ने तो जीप पर माइक बांध करके दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी में गाड़ी घुमाकर लोगों से कहा कि संकट बड़ा है भाग जाओ। दिल्ली से जाने के लिए बसें दी, आधे रास्ते छोड़ दिया। श्रमिकों के लिए मुसीबतें पैदा की और उससे ये हुआ कि यूपी, उत्तराखंड, पंजाब में जिस कोरोना की इतनी गति नहीं थी इस पाप के कारण कोरोना तेजी से फैला।

पीएम मोदी के इस बयान पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री जी का ये बयान सरासर झूठ है। देश उम्मीद करता है कि जिन लोगों ने कोरोना काल की पीड़ा को सहा, जिन लोगों ने अपनों को खोया, प्रधानमंत्री जी उनके प्रति संवेदनशील होंगे। लोगों की पीड़ा पर राजनीति करना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।

योगी ने दिया ये जवाब

केजरीवाल के ट्वीट पर योगी आदित्यनाथ ने लिखा- अरविंद केजरीवाल का आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बारे में आज का बयान घोर निंदनीय है।अरविंद केजरीवाल को पूरे राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ हासिल है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने उनके जैसे लोगों के बारे में ही कहा है कि झूठइ लेना, झूठइ देना। झूठइ भोजन, झूठ चबेना। सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया। छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया। आपको मानवताद्रोही कहें या...

केजरीवाल ने योगी को कहा क्रूर

इस पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए लिखा- सुनो योगी, आप तो रहने ही दो। जिस तरह यूपी के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके टाईम्स मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।

dfr

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+