"हिंदुत्व के सागर" में लगी छलांग तो योगी ने कहा मुस्लिम समुदाय से होते हैं दंगे
नई दिल्ली। भाजपा की ओर से यूपी में आगामी उपचुनाव का प्रभारी बनाए जाने पर गदगद हुए जा रहे योगी अदित्यनाथ ने फिर एक हिंदुत्वादी बयान देकर सामाजिक स्तर से लेकर राजनीतिक गलियारे में बहस छेड़ दी है। गोरखपुर से भाजपा सांसद अदित्यनाथ ने कहा है कि जहां पर मुस्लिम समुदाय रहते हैं वहां पर दंगे होते ही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर है कि योगी अादित्यनाथ ने कहा है कि दस से बीस फीसदी अल्पसंख्यक हैं वहां सिर्फ छोटी-मोटी सांप्रदायिक स्तर की छोटी-मोटी घटनाएं सामने आती हैं। और जहां पर इनकी आबादी पैंतीस फीसदी से ज्यादा है वहां गैर मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है।

कहा था एक के बदले दस को मारेंगे
अभी हाल ही में योगी अादित्यनाथ का यह विवादास्पद दूसरा बयान है। योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं। आपको बता दें कि गत दिनों योगी ने एक हिंदू युवक की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक के बदले में दस मुसलमानों को मारेंगे। जिसके बाद माहौल मेें तनाव बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications