हाथरस गैंगरेप: राजस्‍थान कांग्रेस ने तानाशाह किम जोंग से की CM योगी की तुलना

जयपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में सोमवार को मौन 'सत्याग्रह' का आयोजन किया। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लेकर प्रदेश के जिला और उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस के नेताओं ने 2 घंटे तक मौन सत्याग्रह के जरिए केंद्र और यूपी की सरकार के खिलाफ विरोध जाहिर किया। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने योगी आदित्यनाथ की तुलना तानाशाह किम जोंग उन से की।

cm yogi

राजस्थान विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने शहीद स्मारक पर मौन विरोध प्रदर्शन करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की तरह उत्तर प्रदेश में काम कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि पीड़ित परिवार को दबाया जा रहा है और देश के इतिहास में ऐसी चीजें कभी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमें यूपी पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। जिस तरह से वे काम कर रहे हैं उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जोशी ने कहा कि भाजपा को सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

महेश जोशी ने कहा कि हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। हमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपने नजरिए में भी बदलाव लाने की जरूरत है। हमें महिलाओं की सुरक्षा पर और अधिक संवेदनशील होना होगा। सत्याग्रह के बाद उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा हाथरस की घटना के बाद योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि जिस तरह से दलित बालिका के साथ जघन्य अपराध हुआ और योगी सरकार ने मामले को दबाने और छिपाने की कोशिश की है, ऐसे में प्रधानमंत्री को तुरंत प्रभाव से योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा ले लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+