एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत पर योगेंद्र यादव ने कहा- कांग्रेस को खत्म होना चाहिए

नई दिल्ली। रविवार को अंतिम चरण के चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में मोदी सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटती दिख रही है। एग्जिट पोल्स बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। हालांकि लोगों के अब 23 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बीच स्वराज अभियान के अध्यक्ष और चुनाव विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने ट्विटर पर कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि, ' The Congress Must Die' मतलब 'कांग्रेस को खत्म होना चाहिए। योगेंद्र यादव का कहना है कि यह स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सरकार बना रहे हैं लेकिन बीजेपी को अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल नहीं करेगी।

रविवार को अंतिम चरण के चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में मोदी सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटती दिख रही है।

ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को खत्म होना चाहिए। यदि यह भारत के विचार को बचाने के लिए इस चुनाव में भाजपा को रोक नहीं सकी, तो भारतीय इतिहास में इस पार्टी की कोई सकारात्मक भूमिका नहीं है। अब यह दूसरा विकल्प बनने में खुद एक बड़ी बाधा बन गई है। एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने कांग्रेस की भारतीय इतिहास में कोई सकरात्‍मक भूमिका नहीं वाली बात पर सफाई भी दी। उन्‍होंने कहा कि मैं स्‍वतंत्रता से पहले और उसके फौरन बाद कांग्रेस की भूमिका से इनकार नहीं कर सकता। मेरा मतलब था कि इतिहास में अब उसके लिए सकरात्‍मक भूमिका निभाने को नहीं बची है।

कांग्रेस के प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने योगेंद्र यादव की तीखी टिप्पणियों का जवाब देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस हूँ। मैं भारत हूँ। मैं मरने नहीं जा रही हूं, जैसे कि आप चाहते हैं। योगेन्द्र यादव जी आप से बहुत निराशा हुई। बुराई को रोकने के लिए हमेशा कांग्रेस को ही क्यों होना चाहिए। एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए। याद रखें कि क्षय की प्रक्रिया उपचार की तुलना में तेज होती है।

वहीं एक टीवी चैनल से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि पिछली बार भाजपा (282 लोकसभा सीटों) की तुलना में 30 से 50 से अधिक सीटें नहीं खो रही है और कांग्रेस को 2014 में 44 सीटों में के मुकाबले दोगुने से अधिक सीटें मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि योगेंद्र यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश (यूपी) को नुकसान होने की संभावना है।उनके अनुसार समाजवादी पार्टी (सपा) -बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन भाजपा की सीटों को आधे से कम करने के लिए पर्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+