योग का विरोध करने वाले पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते: साध्वी प्राची
नई दिल्ली। योग दिवस तो खत्म हो गया लेकिन योग दिवस को लेकर दिये जा रहे विवादित बयान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर से विहिप की नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान देकर एक नये बवाल को जन्म दिया है।
साध्वी प्राची ने मंगलवार को एक जनसभा में कहा कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं ना उन्हें भारत देश में रहने का ही अधिकार नहीं है। प्राची ने यह बात ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लिए कही जिन्होंने जोर-शोर से योग दिवस और योग का विरोध किया था।
प्राची की जुबान यहीं पर नहीं थमी उन्होंने उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि राजपथ पर योग एक जनलोक का कार्यक्रम था यह किसी के लड़के या लड़की की शादी नहीं थी जिसके लिए अंसारी को पर्सनली न्यौता भेजा जाता।
प्राची ने कहा कि गजब है योग का विरोध करने वाले लोग जो रहते यहां हैं, यहीं का खाते हैं लेकिन वाहवाही पाकिस्तान की करते हैं अगर योग इतना ही बुरा है तो वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। साध्वी ने कहा कि योग एक साधना है जिसे किसी धर्म से जोड़ना मूर्खता है।













Click it and Unblock the Notifications