आसनों के दौरान जापानी महिला से अश्लीलता करने पर योगा टीचर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराकंड के ऋषिकेश में एक योगा टीचर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। योग गुरू पर जापानी महिला से अश्लीललता करने के आरोप हैं। जापानी महिला ने योग गुरू पर 14 फरवरी को आसन कराने के बहाने उससे अश्लीलता करने का आरोप लगाया है, महिला का कहना है कि आसान सिखाने के बहाने उससे गलत हरकत की गई। महिला की शिकायत पर 40 साल के इस योग गुरू के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354 के तहत मामला दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी योग गुरू का नाम सुधीरानंद है, जो ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला स्छित शिव योग पीठ में बीते 15 साल से योग की कक्षाएं चला रहा है। सधीरानंद मूल रूप से ओडिशा का है। लक्ष्मण झूला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज प्रदीप कुमार राणा ने बताया है कि जापानी महिला की शिकायत पर सुधारानंद को गिरफ्तार किया गया है। महिला का कहना है कि 14 फरवरी की कक्षाओं में उसका शोषण हुआ, महिला एक महीने पहले जापान से आई थी और शिवपीठ में योग की कक्षाएं ले रही थी। उसने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को दी तो वो उसे लकर पुलिस स्टेशन पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications