यस बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब निकाल सकेंगे 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम
नई दिल्ली। आर्थिक संटक से जूझ रहे यस बैंक के खाता धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बुधवार शाम 6 बजे के बाद से यस बैंक की सेवाएं पूरी तरह से दोबारा शुरु हो गई हैं। मतलब अब आप अपने खाते से 50 हजार से ज्यादा की रकम निकाल सकेंगे। बता दें कि बैंक के सीईओ-डेजिगनेट प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा था कि पिछले तीन दिन में यस बैंक में निकासी के मुकाबले डिपॉजिट ज्यादा आए हैं। प्रशांत कुमार के मुताबिक सिर्फ एक तिहाई ग्राहकों ने ही अपने खातों से 50 हजार से ज्यादा रुपए की निकासी की।

बता दें कि यस बैंक संकट को लेकर वित्त मंत्रालय पहले ही बता चुका था कि 3 अप्रैल, 2020 को हटने वाला मोराटोरियम 18 मार्च, 2020 की शाम 6 बजे सी ही हटा लिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि अब यस बैंक के खाता धारक अपने अकाउंट से 50,000 रुपए से ज्यादा की रकम निकाल सकेंगे, उनके खातों पर लगी पबंदी को हटा लिया गया है। मालूम हो कि आरबीआई ने 6 मार्च को नकदी की कमी से जूझ रहे यस बैंक से पैसा निकालने की सीमा निर्धारित कर दिया था।
आज ठप हो गई थी यस बैंक की सर्विस
YES BANK की सर्विस शुरू होने से पहले ग्राहकों को उस दौरान एक और झटका लगा जब बैंक की सभी सर्विस को बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोहपर 13:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक यस बैंक की सभी सर्विस बंद रही। इस दौरान खाताधारक कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सके। इस दौरान यस बैंक के ATM , बैकं के डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, फोन बैंकिंग सब बंद रहेंगे। बैंक की सारी सर्विसेज बंद रहीं। बैंक ने इसके बारे में खाताधारकों को पूर्व में ही सूचित कर दिया था। बैंक ने ग्राहकों से कहा था कि आज सिस्टम और सर्वर डाउनटाइम शिड्यूल है। बैंक ने लोगों से अपील की है कि वो इस दौरान अपने लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम कर लें।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: पी चिदंबरम ने कहा- देश के ज्यादातर शहरों में पूरी तरह बंद किया जाए












Click it and Unblock the Notifications