यस बैंक घोटाला: धोखाधड़ी के आरोपी राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मिली जमानत
नई दिल्ली। यस बैंक मामले में धोखाधड़ी के आरोपी राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत से गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 3700 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में रोशनी कपूर को जमानत दे दी है। बता दें कि धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने पिछले महीने रोशनी को तलब किया था, इस केस में सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट में नामजद आठ लोगों में से एक नाम रोशनी का भी हैं। रोशनी के वकील सुभाष जाधव ने बताया कि उनके क्लाइंट को मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने बेल दी है।

बता दें कि कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट में सभी आठ आरोपियों को समन जारी कर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। इन लोगों को घोटाला मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। रोशनी के वकील सुभाष के मुताबिक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है। आपको बता दें कि यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले में कुछ कंपनियों के ऋण मंजूर किए। कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों के खिलाफ कथित रूप से नियंत्रित कंपनी घोटाले से प्रभावित दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़ी एक इकाई से 600 करोड़ रुपये प्राप्त करने की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: यस बैंक घोटाला: ईडी ने कॉक्स एंड किंग्स के CFO को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि कपूर और उनके परिवार ने अपने नियंत्रण वाली कंपनियों के जरिए 4300 करोड़ के लाभ कथित रूप से भारी मात्रा में ऋण मंजूर करने के लिए रिश्वत के तौर पर प्राप्त किये। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ बड़े उद्योग समूहों को दिये गए ऋण की वसूली पर नरमी के लिए रिश्वत प्राप्त की, जो एनपीए में तब्दील हो गई थी। ईडी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंदन के 1,77 साउथ आउडली स्ट्रीट स्थित मौजूद राणा कपूर का अपार्टमेंट जब्त किया है। इस अपार्टमेंट की मार्केट वैल्यू 1.35 करोड़ पौंड यानी करीब 127 करोड़ रुपए है। राणा कपूर ने यह प्रॉपर्टी 2017 में 93 करोड़ रुपए में डूइट क्रिएशंस जर्सी लिमिटेड के नाम पर खरीदा था और वो उसके बेनिफिशियल ओनर थे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications