धमाकेदार ऑफर: घर बैठे पाइए किराने का सामान और 2000 नकद

इसके लिए आपको स्टार्टअप ग्रोफर्स पर न्यूनतम 2,000 रुपए के किराना के सामान का ऑर्डर देना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि यस बैंक ने यह सुविधा सभी बैंक खाताधारकों को दे रही है।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के बाद कैश की समस्‍या से निपटने के लिए यस बैंक ने ऑनलाइन किराना स्‍टोर ग्रोफर्स से समझौता किया है। इस समझौते के तहत अब यस बैंक आपके घर पर कैश पहुंचाएगा। इसके लिए आपको स्टार्टअप ग्रोफर्स पर न्यूनतम 2,000 रुपए के किराना के सामान का ऑर्डर देना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि यस बैंक ने यह सुविधा सभी बैंक खाताधारकों को दे रही है।

Yes Bank, Grofers tie up to deliver cash at doorstep

फिलहाल यह सेवा मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरू में उपलब्ध है। ग्रोफर्स के डिलिवरी एग्ज़ीक्यूटिव के पास पीओएस मशीन होगी जिससे ग्राहक कैश निकाल सकेंगे। बैंक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन ग्रोसरी ऑर्डर करने के दौरान एक स्‍पेशल कोड डालना होगा। जिसके बाद ग्रोफर्स के डिलिवरी एग्ज़ीक्यूटिव आपके पास वो सामान लेकर आएंगे और उनके पास मौजूद पीओएस मशीन से आप 2000 रुपए निकाल सकेंगे।

ओला के साथ भी हो चुका है समझौता

इससे पहले एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला कैब्स ने निजी क्षेत्र के यस बैंक के साथ साझेदारी की है। ओला की कैब में बैंक की ओर से माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की जाएगी जो लोगों के घर के नजदीक नकदी सुविधा प्रदान करेगी। इस संबंध में बैंक का कहना है कि यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हम ओला के साथ चलते-फिरते समाधान पर काम कर रहे हैं, इसका मतलब नकदी की आपूर्ति के लिए कैब आपके पास आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+