यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किल और बढ़ी, ED के बाद CBI भी एक्शन में

नई दिल्ली। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राणा कपूर के खिलाफ सीबीआई ने भी केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि यस बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया और बैंक से निकासी की अधिकतम सीमा को 50000 रुपए तय कर दिया है। आरबीआई की इस कार्रवाई के बाद से बैंक में जिन लोगों का खाता वो काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

सीबीआई करेगी आपराधिक साजिश की जांच

सीबीआई करेगी आपराधिक साजिश की जांच

राणा कपूर के खिलाफ पहले ईडी ने केस दर्ज किया, जिसके बाद कोर्ट ने राणा कपूर को ईडी की कस्टडी में भेज दिया। उसके बाद आज सीबीआई ने भी राणा कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राणा कपूर के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का मामला है, जिसके चलते ईडी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। ईडी ने उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जिसके बाद सीबीआई ने भी राणा कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि सीबीआई राणा कपूर के खिलाफ आपराधिक साजिश के पहलू की जांच करेगी।

11 मार्च तक की कस्टडी में

11 मार्च तक की कस्टडी में

गौरतलब है कि यस बैंक के फाउंडर और पूर्व सीईओ राणा कपूर को मुंबई की विशेष अदालत ने 11 मार्च तक की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को धन शोधन के आरोपों के तहत रविवार तड़के गिरफ्तार किया था उसके बाद ईडी ने राणा कपूर को आज मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने राणा कपूर को पूछताछ के लिए 11 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

कई घंटे चली छापेमारी

कई घंटे चली छापेमारी

राणा को गिरफ्तार करने के बाद अधिकारियों ने बताया कि बैंकर को तड़के करीब तीन बजे धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह जांच में कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहे थे, आपको बता दें कि ईडी ने राणा कपूर के घर पर शुक्रवार रात को छापा मारा था जिसके बाद 20 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को अरेस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+