Yes Bank: राणा कपूर द्वारा दिए गए बैड लोन मामले में ED ने सुभाष चंद्रा, नरेश गोयल, कपिल वधावन को भेजा समन

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से गुजर रहे यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल, डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन को समन जारी किया है। इन लोगों को ईडी ने यह समन यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर द्वारा दिए गए बैड लोन के चलते भेजा है। वहीं ईडी की विशेष कोर्ट ने राणा कपूर की कस्टडी को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि यस बैंक आर्थिक संकट से गुजर रहा है और बैंक बैड लोन की वजह से कर्ज के बोझ तले दब गया है। इसी वजह से आरबीआई ने यस बैंक पर कई तरह की पाबंदी लगाई थी।

Recommended Video

    Yes Bank : Rana Kapoor की 20 March तक बढ़ी Custody,बड़े उद्योगपतियों को ED का समन | वनइंडिया हिंदी
    yes bank

    आरबीआई ने लगाई थी पाबंदी
    यस बैंक के मैनेजमेंट बोर्ड को आरबीआई ने भंग कर दिया था, साथ ही बैंक से 50000 रुपए से अधिक की निकासी पर रोक लगा दिया था। जिसकी वजह से बैंक के ग्राहकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को बैंक में जमा अपना पैसा डूबने का खतरा महसूस हो रहा था। लेकिन आज यस बैंक के ग्राहकों को रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत दी। आरबीआई ने कहा कि 18 मार्च शाम 6 बजे के बाद यस बैंक पूरी तरह से संचालित होगा और इसकी सभी सेवाओ को फिर से बहाल किया जाएगा।

    लोगों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित
    यस बैंक को लेकर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यस बैंक के खाताधारकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं। यस बैंक को मुश्किल से निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार लगातार काम कर रहे हैं। नकदी निकालने पर जो पाबंदियां लगाई गई हैं, उनको बुधवार 18 मार्च शाम 6 बजे हटा दिया जाएगा। बैंक के ग्राहक अभी 50 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं।

    26 मार्च को नया बोर्ड लेगा चार्ज
    दास ने यस बैंक को लेकर कहा, यस बैंक की पहचान बनी रहेगी और इसका नया बोर्ड 26 मार्च को चार्ज लेगा। राज्य सरकारों को यस बैंक से पैसा निकालने की जरुरत नहीं। प्राइवेट सेक्टर के बैंक की सेहत अच्छी है और यस बैंक के पास पर्याप्त नकदी है। यस बैंक को जरूरत के हिसाब से नकदी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएमसी और यस बैंक के मामले अलग-अलग हैं। दोनों बैंकों की आपस में तुलना नहीं कर सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+