अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में भारी बारिश की आशंका, मुंबई में जारी हुआ Yellow Alert
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने जबरदस्त आफत पैदा कर दी थी, सड़कों पर जलजमाव होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, आज एक बार फिर से राजधानी में आसमानी आफत बरस सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दादरी के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यही नहीं मौसम विभाग ने इससे पहले महाराष्ट्र में मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई थी और इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं निचले इलाके में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

कहीं Yellow, कहीं Orange Alert
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और ठाणे के अलग-अलग इलाकों के लिए Yellow अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि लो प्रेशर एरिया जो अब पूर्वी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और आसपास के इलाके में स्थित है, उसकी वजह से महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं अगले तीन-चार दिनों के दौरान कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग हाई अलर्ट पर
मौसम विभाग ने आज मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है।

लोगों को घर से बाहर ना निकालने की अपील
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई शहरों में नदियों में जल भरा के कारण नदियों में उफान आया हुआ है। जिसके वजह से कई इलाकों में बरसाती पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने नदियों में आए उफान के बाद किनारों पर बसे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को नदी कराए जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों को घर से बाहर ना निकालने की अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications