'मैं प्यार में पागल थी, उसने मुझे धोखा दिया', 'ये रिश्ता..' फेम प्रियंका का अंशुल पांडे पर संगीन आरोप
मुंबई, 21 जुलाई: छोटे पर्दे की दुनिया भी इस वक्त काफी कंट्रोवर्सी से गुजर रही है। पहले जहां टीवी के सबसे चर्चित शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अब फिर से इसी शो से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। जी हां 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे के बीच ब्रेकअप की खबर ने जोर पकड़ लिया है। प्रियंका ने अंशुल के साथ अपना रिश्ता खत्म करते हुए धोखा देने का संगीन आरोप भी लगाया है।

6 साल तक एक दूसरे को किया डेट
बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री यहां रिश्तों को बनने और बिगड़ने में जरा सा भी वक्त नहीं लगता। अब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने वाले प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे की लव स्टोरी का भी चेप्टर क्लोज हो गया है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक-दूसरे के करीब आए दोनों लोगों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। यह कपल करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में था। यहीं नहीं अलग होने के साथ-साथ प्रियंका ने अंशुल पर धोखा देने का आरोप लगाकार सनसनी भी फैला दी।

शो में बढ़ी दोनों के बीच नजदीकियां
दरअसल, दोनों की नजदीकियों की शुरुआत शो के सेट पर ही होने लगी थी। प्रियंका उधवानी ने शो में अक्षरा (हिना खान) की देवरानी का रोल निभाया था तो वहीं उनके पति अंशुल पांडे बने थे। शो में साथ काम करते हुए कब दोनों लोग एक दूसरे को पसंद करने लगे यह किसी को नहीं पता था, जिसके एक साल बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और सोशल मीडिया पर भी दोनों अपने प्यार का इजहार करने से भी कभी कतराते नहीं दिखें। हालांकि 6 साल तक चली इस लव स्टोरी का एंड हो गया है।

'किसी लड़की के साथ था अंशुल'
साल 2018 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो को प्रियंका उधवानी ने छोड़ दिया था। वहीं उनके रिलेशनशिप के चर्चे लगातार बरकरार थे। अब टीओआई से बात करते हुए अंशुल पांडे के साथ अपने ब्रेक-अप के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। प्रियंका ने बताया कि मैंने पिछले हफ्ते अपना कोरोना वैक्सीन का पहला शॉट लिया था, जिसके बाद उनको तेज बुखार हुआ। इस दौरान घर से 7 बजे निकले निकले अशुंल ने कुछ घंटों में वापस आने की कही थी, लेकिन वो अगली शाम को घर लौटा। जब मैंने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखी तो मुझे पता लगा कि वो रातभर कहां थे। मुझे पता लगा कि वो एक लड़की के साथ था। तब मैंने अपने रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया और उस बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

'मैं प्यार में पागली थी, उसकी सच्चाई नहीं जान पाई'
अपनी पोस्ट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने बताया कि कुछ लड़कियों ने उनको मैसेज भेजकर बताया कि कैसे अंशुल ने उनके साथ भी कुछ बात आगे बढ़ाने के लिए ट्राई किया था। प्रियंका के मुताबिक मैसेज करने वाली लड़कियों ने कहा कि पहले इसलिए नहीं बताया था कि क्योंकि उन्हें लगा कि वो और अंशुल साथ में काफी खुश हैं। यहीं नहीं उन्होंने अंशुल पांडे को टॉक्सिक और निगेटिव पर्सन भी बताया। प्रियंका उधवानी ने कहा कि अंशुल उन्हें काफी वक्त से गलत तरीके से ट्रीट किया जा रहा था। मैं आखिरकार एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई, जहां मुझे अपने लिए एक स्टैंड लेना पड़ा। मुझे लोगों पर विश्वास नहीं हुआ, जब उन्होंने मुझे अंशुल के बारे में बताया। मैं प्यार में पागली थी। अब जब यह रिश्ता टूट गया तो मैं खुश और फ्री फील करती हूं।

प्रियंका के आरोपों पर अंशुल का रिएक्शन
वहीं प्रियंका के आरोपों पर अंशुल पांडे ने कहा कि मैं अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करना पसंद नहीं करता, लेकिन अगर प्रियंका मुझ पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं तो यह गलत है। इन बातों को किसी तथ्य के साथ कहना चाहिए न कि केवल दूसरे व्यक्ति को नीचा दिखाने के लिए। अगर हम छह साल तक साथ आए, तो मुझे यकीन है कि इमोशनल थकावट से ज्यादा मानसिक खुशी रही होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका ने मुझसे इस बारे में बात तक नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications