TV की 'शगुन' अनीता हसनंदानी ने किया इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान, जानिए क्यों?
मुंबई, 11 जून। बीते दो सालों में कुछ फिल्मी और टीवी अभिनेत्रियों ने धर्म की वजह से अचानक से इंडस्ट्री को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया है। इस लिस्ट में जायरा वसीम और सना खान का नाम अव्वल नंबर पर आता है। तो वहीं अब एक और टीवी की ग्लैमरम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है लेकिन उसके पीछे कारण मजहब नहीं बल्कि 'मातृत्व सुख' है। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं टीवी की 'शगुन' यानी कि अनीता हसनंदानी की, जिन्होंने इसी साल के फरवरी महीने में बेटे को जन्म दिया है।

अनीता हसनंदानी ने कहा- 'इंडस्ट्री छोड़ रही हूं...'
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि 'मैंने मां बनने से पहले ही ये फैसला किया था, जिस दिन मैं मां बनूंगी उस दिन ही मैं अपना काम और इंडस्ट्री दोनों छोड़ दूंगी, मां बनने का फैसला मेरा खुद का है और अब जब मुझे ऊपरवाले की कृपा से मां बनने का गौरव प्राप्त हुआ है तो मैं अब अपने बेटे पर पूरा ध्यान फोकस करना चाहती हूं। अनीता ने कहा कि काम अब मेरे दिमाग में है ही नहीं।'

अब मेरा पूरा फोकस मेरे बेटे पर: अनीता
उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने एक भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। हां कुछ पुराने प्रोजेक्ट हैं, उन्हें ही पूरा कर रही हूं। मैं अभी सोशल मीडिया के लिए कुछ काम कर रही हूं। घर से ही शूटिंग करती हूं। यकीन मानिए बेटे के साथ वक्त कहां निकल जाता है, मुझे पता ही नहीं चलता है। अनीता ने साफ किया कि उन्होंने ये फैसला खुद लिया है, किसी के दवाब या कोरोना महामारी की वजह से वो काम से दूर नहीं हुई हैं।'

अनीता ने 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव रेड्डी को जन्म दिया
मालूम हो कि एकता कपूर की क्लोज फ्रेंड कही जाने वाली अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में corporate professional रोहित रेड्डी से शादी की थी। शादी के 7 साल बाद उन्होंने मां बनने का फैसला किया और 39 साल की अवस्था में अनीता ने 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव को जन्म दिया है। अनीता-रोहित दोनों की ये पहली संतान है।

टीवी की बिंदास 'शगुन' कही जाती हैं अनीता
अनीता हसनंदानी टीवी और बॉलीवुड का जाना-पहचाना सा चेहरा है। वो टेलीविजन शो 'काव्यांजलि', 'नागिन' और 'ये है मोहब्बतें' की वजह से काफी लोकप्रिय रही हैं। 'ये है मोहब्बतें' में निभाया उनका शगुन अरोड़ा का किरदार ग्रे शेड के बावजूद काफी फेमस रहा और इसी वजह से लोग उन्हें टीवी की बिंदास 'शगुन' कहकर भी पुकारते हैं।
अनीता की गिनती हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है
इसके अलावा उन्होंने 'कृष्णा कॉटेज', 'रागिनी एमएमएस 2' और 'कुछ तो है' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन पर फिल्माया बिंदास गीत काफी चर्चित रहा। साल 2019 में अनीता ने पति रोहित रेड्डी के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में भी हिस्सा लिया था। अनीता की गिनती हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है, उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं, ऐसे में उनका काम से दूर होना उनके चाहने वालों को जरूर अपसेट कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications