एलियन के साथ एक्ट्रेस दिव्यांका का डांस देखकर रह जाएंगे हैरान, 7 घंटे में 17 लाख लोगों ने देखा VIDEO
नई दिल्ली। टीवी की दुनिया की बड़ी स्टार्स में गिनी जाने वाली ये हैं मोहब्बतें की दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिव्यांका अपने सीरियल में भले ही गंभीर किरदार निभा रही हो, लेकिन असर जिंदगी में वो बेहद फनी हैं। अपने इस वीडियो में दिव्यांका ने एलियन के जैसा डांस किया है. जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है।

दिव्यांका का एलियन डांस
वीडियो में वो एलियन की तरह डांस कर उसे कॉपी कर रही है। एलियन के साथ उनके इस डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। इस वीडियो को 7 घंटे में 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Dame Tu Cosita चैलेंज
दरअसल उन्होंने Dame Tu Cosita चैलेंज को पूरा किया और अपने वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है कि वो लंदन जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन जब तक एलियन के साथ डांस नहीं करूंगी वो मुझे नहीं छोड़ेगा। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर Dame Tu Cosita चैलेंज वायरल है, जिसमें लोग एलियन के साथ डांस करने की चुनौती देते हैं। इस चैलेंज में कई सेलिब्रिटी एलियन के साथ डांस करते नजर आ चुके हैं।

शो की लंदन में शूटिंग
दिव्यांका के शो ये हैं मोहब्बत में बड़ा बदलाव आने वाला है। शो में लीड रोल निभा रही दिव्यांका की आंखों की रोशनी चली गई है, जिसके बाद शो की आगे की शूटिंग के लिए वो लंदन रवाना हो चुकी है। देखिए उनका एलियन डांस...
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on












Click it and Unblock the Notifications