मोदी की ताजपोशी देख भाजपा में आने को रेडी हुए येडी
बैंगलौर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता बीएस येदियुरप्पा ने मोदी की प्रधानमंत्री पद की ताजपोशी देख फिर से भाजपा में वापसी के संकेत दिये हैं। जिसकी पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी। वहीं नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें मनाने के संकेत दिये थे। मोदी के नाम की घोषणा के तुरंत बाद ही येदियुरप्पा ने कहा, "हम 18 और 19 सितंबर को अपनी पार्टी (कर्नाटक जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेताओं के साथ विमर्श करने के बाद फैसला लेंगे।"
कर्नाटक में भाजपा की पहली सरकार के पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वे मोदी के मनोनयन का स्वागत करते हैं और वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मजबूती के लिए काम करेंगे। खनन घोटाले के आरोपों को लेकर येदियुरप्पा को जुलाई 2011 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा था। जिसके बाद नाराज होकर उन्होने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और कर्नाटक जनता पार्टी का गठन कर लिया लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी मात्र 6 सीटों तक ही सिमट कर रह गयी।

भाजपा ने येदियुरप्पा के नेतृत्व में ही दक्षिण भारत में खाता खोला था और अब अगर उनकी भाजपा में वापसी होती है तो पार्टी को दक्षिण में खोया हुआ जनाधार मिल सकता है।
मोदी की ताजपोशी के बाद भाजपा के लिए यह एक अच्छी खबर है लेकिन पार्टी की सबसे बड़ी मुश्किल खुद इसके वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications