Year Ender 2023: इस साल इन दिग्गजों को मिला नोबेल पुरस्कार, जानिये ऐसा क्या किया खास...
Nobel Prize in 2023: हर साल छह अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। जिन भी लोगों ने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है, उन्हें मूल रूप से फिजिक्स, कैमिस्ट्री, साइकॉलोजी, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिया जाता है।
आइये जानते हैं कि साल 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेता कौन-कौन रहे।

आर्थिक विज्ञान में नोबेल 2023:
इस साल का आर्थिक विज्ञान का नोबेल, जिसे आधिकारिक तौर पर स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, हार्वर्ड प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को दिया गया। उनके काम से 200 साल की अवधि में महिला श्रम बल की भागीदारी में बदलाव देखने को मिला।
चिकित्सा में नोबेल 2023:
फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को एमआरएनए टेक्नोलॉजी में उनके अग्रणी काम के लिए दिया गया, जो कि कोविड-19 वैक्सीन विकास में सहायक है।
फिजिक्स में नोबेल 2023:
भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज़ और ऐनी एल'हुइलियर को उनकी अभूतपूर्व प्रयोगात्मक तकनीकों के लिए दिया गया, जो लाइट के एटोसेकंड पल्स पैदा करने में सहायक हैं।
कैमिस्ट्री में नोबेल 2023:
रसायन विज्ञान में 2023 के नोबेल पुरस्कार ने क्वांटम डॉट्स यानी कि छोटे नैनोकणों की खोज और संश्लेषण के लिए मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई एकिमोव के काम को मान्यता दी गई, जिनके गुण उनके आकार पर निर्भर करते हैं।
साहित्य में नोबेल 2023:
नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को उनके नवोन्मेषी नाटकों और गद्य के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिला, जिसमें उन्होंने नाटकों, उपन्यासों, कविता, निबंधों, बच्चों की किताबों और अनुवादों सहित विभिन्न शैलियों में आवाज दी।
नोबेल शांति पुरस्कार 2023:
2023 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरानी कार्यकर्ता नर्गेस मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी अथक लड़ाई और मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। उनके पुरस्कार की घोषणा करते हुए बयान में कहा गया कि कई गिरफ्तारियों और कई व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद मोहम्मदी ने अपना साहसी संघर्ष जारी रखा है।












Click it and Unblock the Notifications