Year Ender 2022: साल की 5 बड़ी आपराधिक घटनाओं ने कर दिया था लोगों को हैरान, इस क्राइम की हुई सबसे अधिक चर्चा
पालतू कुत्ते को लोग परिवार का अपना सदस्य समझते हैं। लेकिन 2022 में पालतू कुत्तों का आतंक रहा। पिटबुल डॉग ने इस साल कई लोगों को घायल किया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिटबुल डॉग ने अपनी ही मालकिन की जान ले ली थी।
Year Ender 2022: साल 2022 को जाने में अब ज्यादा दिन नहीं रहे। कुछ ही दिनों बाद नए साल 2023 का आगाज हो जाएगा। लोग अभी से नए साल की तैयारी में जुट गए हैं। साल 2022 कई घटनाओं का साक्षी रहा। खट्टे-मीठे यादों को समेटे अब खत्म हो रहा है। इस बीच अगर बात करें आपराधिक घटनाओं की तो कई ऐसी वारदात हुईं जिससे लोगों को हैरान कर दिया। साल 2022 की 5 बड़ी घटनाओं ने लोगों के दिल दहला दिए। इसमें एक दो अपराध की चर्चा सबसे अधिक हुई।

पिटबुल ने ली अपनी ही मालकिन की जान
पालतू कुत्ते को लोग परिवार का अपना सदस्य समझते हैं। लेकिन 2022 में पालतू कुत्तों का आतंक रहा। पिटबुल डॉग ने इस साल कई लोगों को घायल किया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिटबुल डॉग ने अपनी ही मालकिन की जान ले ली थी।

लखीमपुर खीरी में दो बहनों से रेप और हत्या
लखीमपुर में दो बहनों की रेप व हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के तमोलीन में 14 सितंबर को गांव के बाहर पेड़ से 2 दलित बहनों का लटकता हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। मृतक लड़कियों की मां का आरोप था कि 3 युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए। रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

लखनऊ में 17 साल के बेटे ने की मां की हत्या
लखनऊ में यमुनापुरम कॉलोनी में एक सैन्य अधिकारी के 17 साल के बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। हर बात पर टोकने के लिए उसने अपनी मां की हत्या कर दी। नाबालिग बेटे ने अपनी मां के शव को 3 दिनों तक घर में ही रखा रहा।

श्रद्धा हत्याकांड
इस साल के आखिरी में श्रद्दा हत्याकांड ने सभी के दिल को दहला दिया। श्रद्धा के साथ लिवइन में रहने वाले उसके पूर्व प्रेमी ने उसकी पहले हत्या की और बाद में उसकी लाश को 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिये। पुलिस ने काफी खोजबीन कर हत्यारा के गिरेबां तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर लिया।

पैगंबर मोहम्मद पर बयान के खिलाफ कई जगह हिंसक प्रदर्शन
नूपुर शर्मा के मोहम्मद पैगंबर पर विवादित बयान को लेकर कई जगहों पर हिंसा की घटना सामने आई। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हुए। जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में एक सुनियोजित तरीके हिंसक प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रयागराज में भी इसको लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: इस साल इन हस्तियों ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें टॉप पर है किस सीएम का नाम












Click it and Unblock the Notifications