Yasin Malik LIVE: यासीन मलिक को मिली दो उम्रकैद, गुपकार गठबंधन ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली, 25 मई: अलगाववादी नेता यासीन मलिक को पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन पर पाकिस्तान के समर्थन से कश्मीर में आतंकी घटनाओं के लिए फंडिंग करने और आतंकियों को तबाही का सामान मुहैया कराने के कई केस दर्ज थे। कोर्ट में यासीन ने पहले ही अपने अपराध कबूल लिए थे। जिसके बाद एनआईए कोर्ट ने उन्हे दोषी माना था। आज कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। एनआईए ने यासीन के लिए फांसी की मांग की थी।

Yasin Malik terror funding case NIA Court Delhi life imprisonment live updates

LIVE Feed
May 25, 2022, 9:57 PM IST

कश्मीर में बीजेपी विरोधी दलों के पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (गुपकार गठबंधन) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की आजीवन कारावास की सजा को 'दुर्भाग्यपूर्ण' कहा है। गुपकार गठबंधन ने एक बयान में कहा कि यह शांति के प्रयासों के लिए 'झटका' है।
May 25, 2022, 8:08 PM IST

एनआईए अदालत ने कहा कि अपराध की गंभीरता इस तथ्य से और बढ़ जाती है कि यह एक कथित शांतिपूर्ण राजनीतिक आंदोलन के पीछे विदेशी शक्तियों और नामित आतंकवादियों की सहायता की गई।
May 25, 2022, 8:06 PM IST

यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में सजा के आदेश की घोषणा करते हुए एनआईए अदालत ने कहा कि दोषी के अपराध बहुत गंभीर प्रकृति के हैं। इन अपराधों का उद्देश्य भारत के विचार के दिल पर प्रहार करना था और भारत संघ से जम्मू-कश्मीर को जबरदस्ती अलग करना था।
May 25, 2022, 8:00 PM IST

एनआईए न्यायाधीश ने आज सजा का आदेश सुनाते हुए कहा कि, सजा देने के लिए प्राथमिक विचार यह होना चाहिए कि यह उन लोगों के लिए एक सबक होना चाहिए जो इस मार्ग का अनुसरण करना चाहते हैं।
May 25, 2022, 7:58 PM IST

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को दिल्ली की NIA कोर्ट से बाहर निकाला जा रहा है। यासीन मलिक को तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा।
May 25, 2022, 6:59 PM IST

यासीन के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ,ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
May 25, 2022, 6:57 PM IST

कोर्ट ने UAPA की धारा 13 के तहत 5 साल की सजा, UAPA की धारा15 के तहत 10 साल की सजा, UAPA की धारा 18 के तहत 10 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना, UAPA 20 के तहत 10 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना, UAPA की धारा 38 और 39 के तहत 5 साल 5 हजार जुर्माना लगाया गया है।
May 25, 2022, 6:56 PM IST

स्पेशल जज ने यासीन पर आईपीसी धारा 120 बी के तहत 10 साल, 10हजार जुर्माना, 121ए के तहत 10 साल की सजा 10 हजार जुर्माना, वहीं 17UAPA के तहत आजीवन कारावास और 10 लाख जुर्माना लगाया गया है।
May 25, 2022, 6:39 PM IST

NIA कोर्ट ने यासीन मलिक को दो आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। इसके आलावा 10 अपराध में संलिप्तता के लिए 10 वर्ष का कठोर कारावास व 10 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
May 25, 2022, 6:31 PM IST

कश्मीर में यासीन मलिक के घर के बाहर उसके समर्थकों ने नारेबाजी और पथराव किया है। जिन्हें तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
May 25, 2022, 6:30 PM IST

सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर और आसपास के इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस बैन कर दी गई है।
May 25, 2022, 6:29 PM IST

श्रीनगर के कई बाजार बंद हो गए हैं और भारी फोर्स तैनात है।
May 25, 2022, 6:28 PM IST

यासीन ने कहा कि, मैं फांसी स्वीकार करूंगा। अगर जांच एजेंसियां साबित कर दें कि मैं आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा हूं तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। मैंने सात प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है।
May 25, 2022, 6:28 PM IST

सुनवाई शुरू हुई तो एनआईए ने दोषी मलिक के लिए फांसी की सजा की मांग की। जिस पर यासीन ने कहा कि फैसला अदालत के विवेक पर छोड़ता हूं, मैं किसी से भींख नहीं मांगूंगा।
May 25, 2022, 6:27 PM IST

इलाके में सुरक्षा व्यव्स्था काफी सख्त है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। माहौल तनावपूर्ण है, पुलिस व अन्य सुरक्षाबल हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
May 25, 2022, 6:27 PM IST

कश्मीर घाटी में यासीन मलिक के घर के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे हैं, जोकि यासीन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
May 25, 2022, 6:26 PM IST

यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में प्रदर्शन हो रहे हैं।
May 25, 2022, 6:24 PM IST

टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली के कोर्ट रूम में यासीन मलिक को पेश करने से पहले डॉग स्क्वायड और थर्मल स्कैनिंग हुई।
May 25, 2022, 6:23 PM IST

टेरर फंडिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने यासीन मलिक को सुनाई उम्रकैद की सजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+