जम्मू-कश्मीर में चुनाव के खिलाफ चल रही मुहिम, यासीन मलिक गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चुनाव का विरोध कर रहे अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यासीन पर लोगों को चुनाव के खिलाफ भड़काने का आरोप है। यासीन चुनाव के खिलाफ एक मुहिम चला रहा है जिसके चलते जम्मू पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यासीन मलिक जम्मू-कश्मीर में लोगो को चुनाव के खिलाफ एकजुट होने के लिए मुहिम चला रहा है। जिसके बाद आज यासीन मलिक और उसके समर्थक सड़को पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं पुलिस और यासीन मलिक के बीच झड़प भी हुई।
हालात को काबू में पाने के लिए पुलिस ने यासीन मलिक के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया और आंशू गैस के गोले भी छोड़े। हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications