Yashpal Sharma RIP: गहरे सदमे में फिल्म '83' के यशपाल शर्मा, बोले- 'सर, अभी तो पारी बाकी थी...'
नई दिल्ली, 13 जुलाई। आज क्रिकेट की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है, देश के जाने-माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। साल 1983 के विश्वकप जीत का अहम हिस्सा रहे यशपाल शर्मा ने 66 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया । 70-80 के दशक का ये नायाब सितारा, इस तरह से जुदा हो जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। उनके जाने से क्रिकेट जगत को गहरा सदमा लगा है। बता दें कि मधुर मुस्कान के मालिक यशपाल शर्मा को एक 'गॉड गिफ्टिड' खिलाड़ी कहा जाता था।

जतिन सरना बने हैं यशपाल शर्मा
मालूम हो कि भारत की ऐतिहासिक जीत पर एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम है '83', जिसमें लीड रोल रणवीर सिंह प्ले कर रहे हैं, वो फिल्म में ऑलराउंडर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं फिल्म में जतिन सरना क्रिकेटर यशपाल शर्मा के रोल में दिखाई पड़ेंगे।
Recommended Video

'अभी तो पारी बाकी थी, मुलाकात बाकी थी'
इस फिल्म को लेकर क्रिकेट के फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हर भारतवासी उस लम्हे को याद करना चाहता है, जब भारत, क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा खिताब जीतकर विश्वविजेता बना था। इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और निर्माता विष्णुवर्धन इंदुरी, दीपिका पादुकोण और साजिद नाडियाडवाला हैं। कोरोना-वायरस के चलते इसकी रिलीज रुकी हुई है।
यशपाल शर्मा ने 37 टेस्ट और 42 वनडे खेले
मालूम हो कि यशपाल शर्मा ने 37 टेस्ट और 42 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1606 और 883 रन बनाए और उनका औसत 33.5 और 28.8 का रहा। वनडे क्रिकेट में उनका डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था।
कौन हैं जतिन सरना
2 नवंबर 1984 में जन्मे जतिन सरना एक थिएटर अभिनेता के रूप में जाते जाते हैं। इन्हें पहचान अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित 'सेकंड गेम्स' वेबसीरीज से मिली है।

'आपके घर आना था. मिलन था मुझे'
यशपाल शर्मा के निधन पर जतिन सरना ने गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी और क्रिकेटर की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 'ये ठीक नही है सर, ये सही नहीं हुआ, भगवान आपने भी ये सही नहीं किया। यशपाल सर, भरोसा ही नहीं हो रहा कि आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए, अभी तो बहुत लंबी पारी बाकी थी, अभी तो कई मुलाकात बाकी थी, आपके घर आना था. मिलन था मुझे, साथ में फिल्म देखने थी आपके, आपके एक्सप्रेशन देखने थे.. यश पाह यश पाह: करके चिल्लाना था सबको पता चलना था कोन है शेर, सर....💔 @yashpalsharmacricket आपको याद किया जाएगा, इतिहास आपको कभी नहीं भूलेगा'












Click it and Unblock the Notifications