याकूब मेमन की याचिका पर नहीं बनीं जजों में सहमति, कल होगा अंतिम फैसला
नई दिल्ली। मुंबई धमाकों के आरोपी याकूब मेमन की फांसी की सजा पर अभी तक कोई भी रोक नहीं लगायी गयी है। सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच मेमन की दया याचिका पर फैसला लेगी।
याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है, लेकिन मेमन की दया याचिका पर आज सुनवाई करते हुए जस्टिस कूरियन और जस्टिस दवे में आपसी सहमति नहीं बन पायी जिसके चलते मेमन की याचिक पर कल सुनवाई होगी।
याकूब को फांसी दिये जाने पर उस समय सियासी बवाल मच गया जब एआईएमएम के नेता और सांसद ने मजहब के आधार पर फांसी दिये जाने का मुद्दा उठा दिया। जिसके बाद सियासी महकमे सहित कई अन्य लोगों ने मेमन को फांसी दिये जाने का विरोध किया है।
कहीं मेमन की फांसी और पंजाब आतंकी हमले में कनेक्शन तो नहीं
मेमन की फांसी पर रोक के लिए भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह, महेश भट्ट, वृंदा करात, सीताराम येचुरी सहित 40 लोगों ने याचिका दी है। अब देखने वाली बात यह होगी की 30 जुलाई को मेमन को दी जाने वाली फांसी पर रोक लगती है या सुप्रीम कोर्ट मेमन की फांसी पर अपनी मुहर लगा देता है।













Click it and Unblock the Notifications