XLRI:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास तोहफा, दिल्ली-एनसीआर कैंपस में विशेष सेंटर स्थापित
नई दिल्ली: झारखंड के जमशेदपुर स्थित देश के प्रतिष्ठित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक और कीर्तिमान बनाया है। इसने अपने दिल्ली-एनसीआर कैंपस में एक जेंडर इक्वलिटी और इंक्लूसिव लीडरशिप सेंटर स्थापित किया है। एक्सएलआरआई का यह कैंपस गुरुग्राम से 45 मिनट की ड्राइव पर झज्जर में स्थित है। इस सेंटर का लक्ष्य उद्योग और शिक्षा के बीच के जुड़ाव को मजबूत करना है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में जेंडर इनइक्वलिटी को खत्म किया जा सके और महिलाओं को भी लीडरशिप की समान भूमिका के लिए तैयार किया जा सके।

जेंडर इक्वलिटी और इंक्लूसिव लीडरशिप सेंटर
एक्सएलआरआई ने हमेशा से राष्ट्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास किया है और इसका जेंडर इक्वलिटी और इंक्लूसिव लीडरशिप सेंटर, महिलाओं को आर्थिक रूप से फायदेमंद गतिविधियों से जोड़ने के लिए बहुत ही सार्थक पहल माना जा सकता है। इसके जरिए देश का यह प्रतिष्ठत मैनेजमेंट संस्थान आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्ति करके समाज में बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। तथ्य ये है कि यह एक ऐसी संस्था है जो नैतिकता, स्थिरता और सामाजिक उद्यमिता जैसे मुद्दों पर तब से काम कर रहा है, जब इन्हें खास महत्त्व नहीं दिया जाता था।

महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव लाने की पहल
इस सेंटर के जरिए संस्थान भारतीय महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए अपने प्रोफेशन में कामयाबी हासिल कर चुके इसके पूर्व छात्रों और उद्योग जगत के लोगों को साथ लाएगा, जो एक्सएलआरआई के साथ मिलकर इसके लिए हर मुमकिन पहल करेंगे। इस सेंटर की अगुवाई एक्सएलआरआई में ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर की एसिस्टेंट प्रोफेसर श्रेयषी चक्रवर्ती करेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने सितंबर, 2020 में जो 14वां जेंडर पैरिटी रिपोर्ट जारी किया था, उसमें भारत की रैंकिंग बहुत ही दयनीय यानी 112वीं थी। कोविड-19 महामारी ने लैंगिक असमानता की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। इसलिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उनकी आर्थिक गतिविधियों को बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जबकि, जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर फादर पी क्रिस्टी एसजे ने कहा है कि, 'हमारा लक्ष्य आने वाले 5 से 10 वर्षों में वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी रणनीतिक और व्यापक पहल के जरिए महत्वपूर्ण तरीके से बढ़ाना है। जेंडर इक्वलिटी और इंक्लूसिव लीडरशिप सेंटर की स्थापना उसी दिशा में पहला कदम है।

बता दें कि झज्जर में एक्सएलआरआई का दिल्ली-एनसीआर ग्रीन कैंपस 37 एकड़ में फैला है, जहां वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। जबकि, इस्पात नगर जमशेदपुर में स्थित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, देश का एक प्रमुख और निजी प्रबंधन संस्थान है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी। पिछले सात दशकों में इस मैनेजमेंट संस्थान ने बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी खास पहचान कायम की है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications