बकरीद पर कुर्बानी के लिए मुंबई में भेड़-बकरियों की बिक्री की रोक के लिए HC में याचिका
मुंबई। बकरीद के दौरान कुर्बानी के लिए मुंबई के देवनार स्लाटर हाउस में भेड़ और बकरियों की बिक्री को रोकने का निर्देश देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। आपको बता दें कि बकरीद 22 अगस्त को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जिलहिज्ज का चांद दिखने का ऐलान रविवार को किया। मौलाना ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी।

इरफान मियां ने नहीं माना चांद, ईद-उल अजहा 23 को
इदारा-ए-शरिया दारुलइफ्ता वलकजा हनफिया निजामिया फिरंगी महल टकसाल के अध्यक्ष और मुफ्ती अबुल इरफान फिरंगी महली ने चांद नहीं होने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई है। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 23 अगस्त को मनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications