Wrestlers Protest: 'मैं बजरंगी हूं', Bajrang Dal के समर्थन में बजरंग पुनिया का पोस्ट, फिर किया डिलीट

Bajrang Punia ने पहले इंस्टाग्राम पर बजरंग दल के समर्थन में पोस्ट डाली, इसके बाद उसे डिलीट कर दिया।

Bajrang Punia

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने का वादा किया, जिससे देश की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने भी बजरंग दल के समर्थन में एक स्टोरी डाली। हालांकि उन्होंने कुछ देर बाद ही उसको डिलीट कर दिया।

दरअसल राज गुप्ता नाम के एक यूजर ने बजरंग दल के समर्थन में एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था- 'मैं बजरंगी हूं, मैं बजरंग दल को सपोर्ट करता हूं, जय श्रीराम' (I am Bajrangi. I support Bajrang Dal. Jai Shri Ram) । इस पोस्ट को बजरंग पुनिया ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया।

वैसे पुनिया ने कुछ ही देर बाद इस स्टोरी को हटा दिया, लेकिन बहुत से लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। फिलहाल अभी तक उन्होंने इस मामले में सफाई नहीं दी है।

क्यों कर रहे प्रदर्शन?
आपको बता दें कि बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट समेत कई पहलवान दिल्ली में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे। कुछ पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शौषण के आरोप भी लगाए। उनको किसान संगठनों का भी साथ मिल गया है।

वहीं पहलवान सुप्रीम कोर्ट गए थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की, लेकिन अभी तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में किसान संगठनों ने सरकार को 15 दिन का वक्त दिया है। इसके बाद वो आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस ने की थी PFI से बजरंग दल की तुलना
कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होगी, उससे पहले ही कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से कर दी थी। साथ ही सरकार बनने पर उस पर बैन लगाने की बात कही। इस मुद्दे को बीजेपी ने तुरंत लपक लिया। साथ ही इस वादे को 'बजरंगबली' से जोड़ दिया। ऐसे में राज्य में कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+