Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तिहाड़ में बंद सुशील कुमार की नई मांग, कहा- नहीं लग रहा मन, कुश्ती का अपडेट लेने के लिए दें टीवी

नई दिल्ली, 4 जुलाई: कुछ महीने पहले छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा की हत्या कर दी गई। इस मामले में ओलंपियन सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वो तिहाड़ जेल में बंद है। साथ ही रोजाना नई-नई फरमाइश करता रहता है। कुछ दिनों पहले उसने प्रोटीन डाइट वाला खाना मांगा था। उसकी ये मांग जेल नियमों की वजह से पूरी नहीं हो पाई, ऐसे में अब उसने जेल प्रशासन से टीवी की मांग कर दी है। इसके पीछे भी एक खास कारण दिया है।

 wrestli

तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक सुशील कुमार ने उनको एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने कहा कि जेल में उसका मन नहीं लग रहा है। अगर उनको एक टीवी मिल जाए तो अच्छा रहेगा। इससे वो कुश्ती के अपडेट पा सकेगा, क्योंकि इसी महीने में टोक्यो में ओलंपिक्स गेम शुरू हो रहे हैं। सुशील भी ओलंपिक पदक विजेता हैं। सूत्रों के मुताबिक सुशील की ये फरियाद जेल हेडक्वॉर्टर पहुंचा दी गई है। अगर सुरक्षा के लिहाज से उसको टीवी देना सही लगेगा, तो उपलब्ध करवा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि गिरफ्तारी के बाद सुशाील को सबसे पहले मंडोली जेल नंबर 15 में रखा गया था। इसके बाद उसको तिहाड़ के जेल नंबर 2 में शिफ्ट कर दिया गया। वैसे आमतौर पर एक सेल में तीन कैदी रहते हैं, लेकिन सुशील जाना-माना चेहरा हैं, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से उसको अलग से स्पेशल सेल में रखा गया है। जिसमें वो अकेला है। इसी वजह से अब उसने टीवी की डिमांड की है।

लॉरेंस गैंग से खतरा
सुशील की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के सामने पेश किया गया था। सुशील के मुताबिक जेल में उसे लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से खतरा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+