भाजपा की जीत से बौखलाई शिवसेना, कहा साजिश नाकाम रही
मुंबई। पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही है। भाजपा पहली बार असम में सरकार बनाने जा रही है तो वहीं पहली बार तमिलनाडु में भाजपा ने सीटें हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। भाजपा अपनी इस जीत से उत्साहित हैं तो वहीं महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना इससे खुश नजर नहीं आ रही है।

चुनावी परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि हमें खुशी तब होती जब भाजपा पांचों राज्यों में जीत दर्ज करती। खुशी जताने के बजाए शिवसेना ने कहा कि भाजपा की साजिश नाकाम रही है। वो रीजनल पार्टियों को खत्म करने में नाकाम रही है। शिवसेना के मुताबिक अपनी कोशिश में भाजपा बुरी तरह फेल हो गई है।
शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से हारी है। लोगों ने सोनिया और राहुल दोनों को नकार दिया है। असम में भाजपा की जीत पर शिवसेने ने कहा कि ये बाजपा की जीत नहीं बल्कि आरएसएस के इतने सालों से किए गए कामों का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications