देखिए दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, अभी-अभी बनकर हुआ है तैयार

गुइझउ, चीन। दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चीन के गुइझाउ में बनकर तैयार हो गया है। पिछले दिनों चीन के इंजीनयरों ने ऊंचे पहाड़ों के बीच गहरी खाई पर इस पुल को बिछा दिया। इस पुल के नीचे एक नदी है जिससे इसकी ऊंचाई 1,854 फीट ऊपर है।

china bridge

चीनी सरकार के टीवी ने पुल के बारे में बताया

इस पुल के तैयार होने की खबर चीन की सरकारी टीवी सीसीटीवी ने दी है। सीसीटीवी ने ट्वीट कर बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का नाम बेइपंजियांग ब्रिज है और गुइझाउ प्रांत में बने इस पुल की ऊंचाई 570 मीटर है।

तीन साल में बना है यह पुल

गुइझाउ में केबल के सहारे खड़े सस्पेंसन ब्रिज को बनाने में तीन साल लगे। इसे 1000 इंजीनियर्स और टेक्निशियंस ने मिलकर तैयार किया है। इस पुल को बनाने में लगभग 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1000 करोड़ रुपए) खर्च हुए हैं।

china bridge

गुइझाउ में हैं चीन के सात सबसे ऊंचे पुल

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चीन के गुइझाउ क्षेत्र में बना है और इसके साथ ही अब चीन के टॉप दस ऊंचे पुलों में से सात इस प्रांत में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+