World Water Day 2026: बढ़ती जा रही सिलिकॉन सिटी की प्‍यास, डरा देगा बेंगलुरु में पानी की किल्‍लत का सच

World Water Day: जब भारत की आईटी कैपिटल बेंगलुरु यानी सिलिकॉन सिटी की बात होती है, तो ज़्यादातर लोग आईटी पार्क, स्टार्टअप, ग्लास वाली ऊंची इमारतें और तेज़ रफ्तार वाली लाइफस्टाइल की चमक‑धमक वाली तस्वीर सोचते हैं। लोग सोचते हैं कि यह शहर आधुनिकता और तकनीक का जादू बिखेर रहा है। लेकिन इस चमक‑धमक के पीछे असलियत कुछ और ही है।

बेंगलुरु, जो कभी झीलों और हरियाली के लिए जाना जाता था, आज पानी के गंभीर संकट का सामना कर रहा है। बढ़ती आबादी, लगातार घटता भूजल स्तर और पुराने जल स्रोतों की कमी ने शहर को इस हद तक पहुंचा दिया है कि सरकारी पाइपलाइन के भरोसे रहने वाले लोग अक्सर पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। आज World Water Day है, इस मौके पर आइए जानते हैं बेंगलुरू का भयावह सच...

World Water Day 2026

कहां फंस गया वॉटर सप्लाई सिस्टम?

शहर की मुख्य पानी की आपूर्ति का स्रोत Thippagondanahalli Reservoir और Bangalore Water Supply and Sewerage Board (BWSSB) है, जो कावेरी नदी से पानी लेता है। मगर बढ़ती आबादी, अंधाधुंध निर्माणकार्य, अनियमित बारिश और पुरानी पाइप लाइनों के कारण ये सप्लाई अक्सर पर्याप्त नहीं होती।

लूट रहे टैंकर माफिया

इस वजह से लगभग 30% आबादी को सरकारी सप्लाई के अलावा टैंकरों और बोरवेल पर निर्भर रहना पड़ता है।इन निजी टैंकरों वाले "टैंकर माफिया" ने हाल के संकट के बीच पानी के दाम काफी बढ़ा दिए हैं - कुछ इलाकों में 12,000 लीटर का टैंकर पहले ₹1,200 में मिलता था, आज वही ₹2,000 या उससे ज़्यादा में बिक रहा है।

बोरवेल और भूजल का गिरता स्तर

पानी की कमी का सबसे बड़ा कारण है भूजल का लगातार गिरता स्तर। शहर के कई इलाकों में बोरवेल सूख चुके हैं और भूजल का दोहन पुनर्भरण से कहीं ज़्यादा हो रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शहर में भूजल का इस्तेमाल 100% तक पहुँच गया है - यानी जितना निकालते हैं, उतना ही वापस नहीं भर पा रहे। इससे बोरवेलों की सूखी अवस्था और पानी की किल्लत आम हो गई है।

झीलें जो कभी थीं बेंगलुरू की लाइफलाइन

बेंगलुरु कभी "लेक सिटी" के नाम से जाना जाता था - शहर में सैकड़ों झीलें हुआ करती थीं जो बारिश का पानी रोककर जमीन के नीचे तक पहुंचाती थीं। लेकिन इनमे से कई झीलें दूषित, भरी हुई या मरम्मत के कारण खाली पड़ी हैं। इससे भूजल रिचार्ज और सतह जल की छमता कम हो रही है। इसी कारण लोगों को रोज़ टैंकरों की उम्मीद में बैठना पड़ रहा है।

अपार्टमेंट कल्चर से बढ़ी किल्‍लत

पारंपरिक बस्तियों में पानी का वितरण अक्सर अनियमित और अति‑उपयोग वाला होता है, जहां लोग बिना कंट्रोल के नल और होज़ का इस्तेमाल कर लेते हैं। हालांकि,गेटेड सोसाइटीज़ में भी पानी की मांग लगातार बढ़ रही है क्योंकि बड़े फ़्लैट, गार्डन और स्विमिंग पूल की वजह से प्रति परिवार खपत ज़्यादा होती है। परिणाम यह है कि दोनों ही परिस्थितियों में पानी की खपत और लाइफस्टाइल की वजह से पानी की किल्‍लत बढ़ती ही जा रही है।

नियम सख्‍त किए लेकिन हालात जस के तस

इस पानी के संकट का असर सिर्फ पाइपलाइन तक सीमित नहीं है। कई सोसायटियों में पानी का गैर‑ज़रूरी इस्तेमाल (जैसे गाड़ी धोना) पर जुर्माना लगाया जा रहा है। गेटेड सोसाइटीज़ में रहने वाले लोग अक्सर पानी की खपत पर कड़ी निगरानी रखते हैं-सोसाइटी की मीटरिंग, फिक्स्ड पाइपलाइन, और जुर्माने जैसी पाबंदियां उन्हें अनावश्यक इस्तेमाल से रोकती हैं। इसके अलावा प्रशासन ने पानी बचाने के लिए नियम कड़े किए हैं, लेकिन इसके बावजूद जल संकट के कारण जनता को अभी भी टैंकरों पर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+