World Vegan Day 2022: जानिए विश्व शाकाहारी दिवस क्यों मनाते हैं और क्या है इतिहास

World Vegan Day 2022: जानिए विश्व शाकाहारी दिवस क्यों मनाते हैं और क्या है इतिहास

World Vegan Day history theme: विश्व शाकाहारी दिवस हर साल दुनियाभर में 01 नवंबर को मनाया जाता है। ये दिन शाकाहारी खाना खाने वाले लोगों के लिए समर्पित है। विश्व शाकाहारी दिवस दुनियाभर में शाकाहारी समुदाय और संगठन के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य शाकाहारी खाने में लोगों का रुचि बढ़ाना है। शाकाहार एक जीवन शैली भी है। इस दिन लोगों को मांसाहारी खाने से परहेज और जीव हत्या को कम करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

World Vegan Day 2022

विश्व शाकाहारी दिवस 2022 की थीम क्या है?

इस विश्व शाकाहारी दिवस की थीम 'फ्यूचर नॉर्मल' अभियान पर आधारित है। विश्व शाकाहारी दिवस पर कई संस्था लोगों को शाकाहार होने के लाभ के बारे में बताती है। लोगों को यह बताया जाता है कि शाकाहारी होना, कैसे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। एक शाकाहारी लाइफ स्टाइल आपको जीवन के हर पड़ाव में फिट और हेल्दी रखता है।

जानिए क्या है विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास?

विश्व शाकाहारी दिवस सबसे पहले साल 1994 में इंग्लैंड में मनाया गया था। 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष और पशु अधिकार कार्यकर्ता लुईस वालिस ने एक संगठन की स्थापन की थी। इसे शाकाहारी समाज की 50 वीं वर्षगांठ पर बनाया गया था। 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस ने हर साल विश्व शाकाहारी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का महत्व लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए स्थायी दृष्टिकोण के बारे में जागरूक करने है।

विश्व शाकाहारी दिवस पर इन संदेशों के जरिए दें, लोगों को बधाई

-किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा उसके जानवरों के साथ व्यवहार के तरीके से लगाया जा सकता है: महात्मा गांधी

-मुझे समझ नहीं आता कि किसी को अपना पेट भरने के लिए किसी की हत्या क्यों की जाती है: रसेल ब्रांड

-अपने हाथों से कीचड़ हटाने के लिए साबुन और पानी का इस्तेमाल करें। अपने हाथों से खून निकालने के लिए, शाकाहारी बनें: John Sakars

-धरती पर मनुष्यों का अस्तित्व अन्य जीवों के लिए खतरा नहीं होना चाहिए और यही विश्व शाकाहारी दिवस का उद्देश्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+