दुनिया की सबसे छोटे बॉडीबिल्डर प्रतीक विठ्ठल मोहित ने 'ड्रीम वुमन' से की शादी, देखें Video

दुनिया में सबसे छोटी हाइट के प्रतीक विट्ठल ने ब्याह रचा लिया है। मोहित की शादी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो दूल्‍हा बने हुए नजर आए।

Prateek Vitthal Mohite

दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर और गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले महाराष्‍ट्र के प्रतीक को उनका जीवनसाथी मिल चुका है। 3 फीट 4 इंच लंबे प्रतीक विठ्ठल मोहिते ने अपनी ड्रीम वुमेन पार्टनर जया से शादी करके जीवन भर के लिए उनका हाथ थाम लिया है। प्रतीक की नई नवेली दुल्‍हन की लंबाई 4 फीट 2 इंच है यानी वो प्रतीक से लंबी हैं।

partieekwithhiswife

गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाने वाले प्रतीक शादी में खूब नाचे

2021 में दुनिया में सबसे बॉडीबिल्डर (पुरुष)" के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने वाले प्र‍तीक अपनी शादी में खुश होकर जमकर नाचे। प्रतीक की शादी मार्च महीने की शुरुआत में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में महाराष्‍ट्र स्‍टाइल में हिंदू रिवाज में संपन्‍न हुई।

जानें कौन हैं प्रतीक की दुल्‍हनियां?

28 साल के बॉडीबिल्डर प्रतीक की मुलाकात 22 साल की अपनी पार्टनर जया से चार साल पहले हुई थी और दोनों ने बाद में सगाई कर ली। जया एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं, वो अपने फिटनेस वीडियो पोस्ट करती हैं। इंस्‍टा पर जया के 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

इंस्‍टाग्राम पर शेयर की वीडियो और फोटो

प्रतीक ने अपने इंस्‍टाग्राम पर अपनी शादी के पहले की रस्‍में हल्दी से लेकर बरात तक शादी की फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं और लोग प्रतीक और जया को शादी की बधाई दे रहे हैं और उनके सुखद जीवन की शुभकानाएं भेज रहे हैं।

प्रतीक के बगल नजर आई नई नवेली दुल्‍हन

दुनिया के सबसे छोटी हाइट के बॉडीबिल्‍डर प्रतीक ने जो वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है उसमें वो नाचते हुए नजर आ रहे हैं वहीं उनके साथ बाराती फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में वह पत्नी जया के साथ अपने घर पर पति मोहिते और अपने परिवार के सदस्‍यों के संग नजर आ रही हैं। मोहिते ने एक बार अपने इंटरव्‍यू में कहा था जिस क्षण मैंने जया को देखा, मुझे वह पसंद आया। मुझे पता था कि वह वही है।"

प्रतीक विठ्ठल मोहिते प्रोफाइल

प्रतीक विठ्ठल मोहिते ने 2012 में अपना बॉडीबिल्डिंग करियर शुरू किया और अपने साइज के कारण बहुत संघर्ष किया। 2016 में प्रतीक ने बॉडीबिल्डिंग कंत्‍पटीशन में हिस्‍सा लिया। प्रतीक ने बताया कि उन्‍हें इस मुकाम तक पहुंचने में उनके दोस्‍तों और परिवार वालों ने पूरा साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले एक नौकरी खोजना चाहते थे ताकि वो अपनी जीवनसाथी और परिवार की अच्‍छे से देखभाल कर सकें। घर बसाने का विश्वास जब प्रतीक को हो गया इकसे बाद अब प्रतीक ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी में जया से शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+