समुद्र के बीचों-बीच है 'ग्रेट ब्लू होल' गुफा, जिसमें छिपे हैं कई रहस्य

जमीन के अलावा समुद्र के अंदर भी कई अद्भुत चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक जगह के बारे में आपको आज बताने जा रहे है, जो मध्य अमेरिका के बेलीज में स्थित है।

पृथ्वी के करीब 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी है। इसी के साथ समुद्र में 10 लाख से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसके संरक्षण के लिए हर साल 8 जून को विश्व समुद्र दिवस मनाया जाता है। हर साल इसकी थीम अलग-अलग रहती है। सबसे पहले 1992 में रियो डी जनेरियो ने पृथ्वी सम्मेलन में समुद्री जीवों के संरक्षण का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 जून को इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। आइए जानते हैं समुद्र से जुड़ी एक दिलचस्प बात-

Recommended Video

    World Oceans Day: महासागरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिन, जानें इसका History |वनइंडिया हिंदी
    समुद्र के अंदर रहस्यमयी गुफा

    समुद्र के अंदर रहस्यमयी गुफा

    जमीन के अलावा समुद्र के अंदर भी कई अद्भुत चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक जगह के बारे में आपको आज बताने जा रहे है, जो मध्य अमेरिका के बेलीज में स्थित है। इस गुफा को 'ग्रेट ब्लू होल' कहा जाता है। ये एक गोलाकार गुफा है, जो समुद्र में बनी है। इसका व्यास 318 मीटर और गहराई 125 मीटर है। ये जगह स्कूबा डाइविंग के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि इस जगह से दुनियाभर के लोग खींचे चले आते है।

    डेढ़ लाख साल पहले हुआ निर्माण

    डेढ़ लाख साल पहले हुआ निर्माण

    अगर इस 'ग्रेट ब्लू होल' के निर्माण की बात करें, तो इसका निर्माण करीब डेढ़ लाख साल पहले शुरू हुआ था। इसके बाद चार चरणों में इसका निर्माण हुआ। 15 हजार साल पहले जब इसका निर्माण पूरा हुआ तो उस वक्त यहां समुद्र का स्तर काफी कम था, जिसके चलते ये 'ग्रेट ब्लू होल' ऊपर से ही दिखाई देता था। धीरे-धीरे समुद्र का जलस्तर बढ़ता गया और ये गुफा पूरी डूब गई। जीव वैज्ञानिक भी इस जगह को काफी पसंद करते हैं, क्योंकि यहां पर कई अनोखे जलीय जीव पाए जाते हैं। इसके निर्माण को लेकर आज तक पूरी पहेली नहीं सुलझ पाई है। इस गुफा के अंदर कई और गुफाएं हैं, जो अपने आप में कई राज समेटे हुए हैं।

    1971 में मिली पहचान

    कई वैज्ञानिक इसे सबसे बड़ा प्राकृतिक निर्माण मानते हैं। साल 1971 से पहले दुनिया के लोग इस गुफा से अंजान थे। इसी साल फ्रांस के वैज्ञानिक जैक्स कॉस्टयू अपना जहाज लेकर यहां पर आए और इस इलाके को नापा था। इसके बाद से ये जगह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई। ये गुफा चूना पत्थर से बनी है। द ग्रेट ब्लू होल इकलौती गुफा नहीं है, इस तरह की एक गुफा डीन्स ब्लू होल भी है, जो 200 मीटर गहरी है। ये जगह बहामास में स्थित है। गोताखोरों ने इस गुफा में सुरंगों की खोज करने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+