Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया के सबसे भ्रष्ट और ईमानदार 180 देशों की लिस्ट जारी, जानें भारत किस नंबर पर?

World Most Corrupt Countries: 2023 के दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की है। जिससे पता चला है कि अधिकांश देशों ने सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार से निपटने में बहुत कम या कोई प्रगति नहीं की है।

2023 करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) ने 180 देशों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में देशों को 0 से लेकर 100 के बीच रैंक दी गई है। जिसकी रैंक सबसे कम है, वो सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश हैं। जबकि जिनका स्कोर जितना अधिक है, वो सबसे ज्यादा कम भ्रष्ट देश हैं। इस सूची में लगातार 6वें साल डेनमार्क टॉप पर बना हुआ है। इस देश में सबसे कम भ्रष्टाचार देखा जा रहा है। आइए देखते हैं कौन सबसे कम और कौन सबसे ज्यादा भ्रष्ट?

Transparency International

विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देश
रिपोर्ट में कहा गया है कि डेनमार्क अपनी अच्छी तरह से काम करने वाली न्याय प्रणालियों के कारण 90 स्कोर के साथ लगातार छठे वर्ष सूचकांक में टॉप पर रहा। वहीं, फिनलैंड 87 स्कोर के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 85 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।

सबसे कम भ्रष्ट देश में ये भी
देश - स्कोर
नॉर्वे - 84
सिंगापुर - 83
स्वीडन - 82
स्विट्जरलैंड - 82
नीदरलैंड - 79
जर्मनी - 78
लक्ज़मबर्ग - 78

दुनिया के सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश
देश - स्कोर
सोमालिया - 11,
वेनेजुएला - 13,
सीरिया - 13,
दक्षिण सूडान -13,
यमन - 16

CPI 2023 में भारत 93 वें स्थान पर
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, 39 के स्कोर के साथ 2023 करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में 93 वें स्थान पर है, क्योंकि इसका समग्र स्कोर काफी हद तक अपरिवर्तित रहा है। वहीं, 2022 में भारत का कुल स्कोर 40 था और रैंकिंग 85 थी।

क्या है पाकिस्तान का हाल ?
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान 29 स्कोर और श्रीलंका 34 स्कोर के साथ अपने-अपने कर्ज के बोझ और इसके परिणामस्वरूप राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहीं, इंडेक्स में सबसे नीचे 172 अंक के साथ उत्तर कोरिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+