World Maritime Day 2020: आज है विश्व समुद्री दिवस, जानिए इसे मनाने के पीछे की वजह
नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर 70 प्रतिशत पानी है जिसमें से कुछ फीसदी ही पीने लायक है। लेकिन ऐसा नहीं है कि बाकि का खारा पानी हमारे काम का नहीं है, धरती पर मौजूद महासागर भी जीवन चक्र के लिए बहुत अहम है। इसके अलावा दुनिया भर में समुद्र मार्ग से व्यापार किया जाता है जिससे कई देशों को लाभ पहुंचता है। इसी क्रम में आज के दिन को पूरी दुनिया 'विश्व समुद्री दिवस' के रूप में मना रही है। बता दें कि पिछले वर्ष 2019 में यह 26 सितंबर को मनाया गया था।
Recommended Video

सितंबर के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाता है
विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष सितंबर के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा समुद्री वातावरण की सुरक्षा, समुद्री उद्योग, शिपिंग सुरक्षा के महत्व और समुद्री सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुक किया जाता है। आज का दिन अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन (आईएमओ) के महत्व के बारे भी दुनिया को समझाता है, साथ ही साथ यह नौकापरिवहन और विश्व समुदाय के बीच कड़ी को भी दर्शाता है।

साल 1978 से हुई शुरुआत
विश्व समुद्री दिवस को पहली बार साल 1978 में मनाया गया था, हालांकि यह साल 1958 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) सम्मलेन के अनुकूलन की तिथि को चिन्हित करता है। संयुक्त राष्ट्र व्यापर एवं विकास सम्मेलन के अनुसार दुनिया भर में लगभग 80 फीसदी व्यापार समुद्री रास्ते से ही किया जाता है। इस साल इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस की थीम 'सतत गृह के लिए सतत शिपिंग' रखा गया है।

ये है विश्व समुद्री दिवस को मनाने का उद्देश्य
इसका उद्देश्य शिपिंग सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। गौरतलब है कि समुद्री परिवहन मार्ग वर्तमान समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा सहयोगी है। इससे बड़ी मात्रा में एक देश से दूसरे देश माल की ढुलाई और सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। हर देश के समुद्री मार्ग का फायदा होता है और इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादों की खरीद और बिक्री में लाभ प्राप्त होता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी ने इस वर्ष दो मिलियन समुद्री यात्रियों के व्यवसाय पर प्रभाव डाला।

आने वाले वर्षों में क्या होगा सुधार
जैसा कि पहले भी बता चुके हैं वैश्विक व्यापार अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग का 80% से अधिक लोगों और समुदायों को दुनिया भर में स्थानांतरित करता है। अंतर्राष्ट्रीय परिवहन, माल परिवहन के लिए शिपिंग सबसे कुशल और लागत प्रभावी तरीका है। यह विश्व स्तर पर वस्तुओं के परिवहन, वाणिज्य को सुविधाजनक बनाने और राष्ट्रों और लोगों के बीच समृद्धि पैदा करने में मदद करने के लिए एक भरोसेमंद, कम लागत भी प्रदान करता है। आने वाले वर्षों में IMO की प्रमुख प्राथमिकताएं सतत शिपिंग और सतत समुद्री विकास को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें: Reliance का रीटेल मार्केट की बड़ी कंपनी पर कब्जा, जानिए कौन-कौन से बिजनेस हुए रिलायंस के ?












Click it and Unblock the Notifications