अब चीन की खैर नहीं! लद्दाख के न्योमा में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरफील्ड

लद्दाख के न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। इसका ऐलान बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने किया। परियोजना की आधारशिला 12 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रखेंगे।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से लगातार चल रही तनातनी के बीच भारत के रक्षा मंत्रालय ने बडा ऐलान किया है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने रविवार को बताया कि लद्दाख के न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की आधारशिला 12 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रखेंगे। माना जा रहा है कि इस एयरफील्ड के निर्माण से चीन को सीमा पर भारत कड़ी टक्कर देगा।

इससे पहले, बीआरओ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने कहा था कि भारत अगले दो से तीन सालों में चीन को हरा देगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा के 3,488 किलोमीटर के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

Border Roads Organisation

लेफ्टिनेंट ने यह भी कहा था कि पिछले 2-3 सालों में 11 हजार करोड़ रुपए की 295 परियोजनाएं पूरी की गई हैं। सीमाओं पर बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में पिछली सरकारों के साथ सत्तारूढ़ सरकार की तुलना करते हुए, बीआरओ प्रमुख ने कहा कि चीन ने भारत से बहुत पहले वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी )के साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देना शुरू कर दिया था, और एक दशक पहले, 3488 किलोमीटर के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में हमारी सोच थोड़ी रक्षात्मक थी।

बुनियादी ढांचे के विकास के साथ बढ़ता गया बजट
उन्होंने कहा कि लेकिन, अब वर्तमान सरकार ने इस सोच और नीति को बदल दिया है। एलएसी पर हमारे काम में तेजी लाने के लिए अन्य सभी वाहनों और मशीनों के साथ बजट के साथ हमें समर्थन दे रही है। हाल के सालों में केंद्र सरकार द्वारा एलएसी के साथ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निर्धारित बजट पर प्रकाश डालते हुए, चौधरी ने कहा कि 2008 में, हमारा बजट लगभग 3,000 करोड़ रुपए हुआ करता था। 2017 में यह बढ़कर 5000-6000 करोड़ रुपए हो गया। 2019 में , यह 8,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया और उसके बाद इसमें वृद्धि हुई। पिछले साल लगभग 12,340 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+